अलविदा… CDS जनरल बिपिन रावत, हेलिकॉप्टर हादसे में पत्नी सहित 13 लोगों की मौत

तमिलनाडु के कुन्नूर के पास भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत शहीद हो गए है l CDS Bipin Rawat Helicopter Crash
तमिलनाडु के कुन्नूर के पास भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत शहीद हो गए है l CDS Bipin Rawat Helicopter Crash
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कुन्नूर (Coonoor) के पास भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर हादसे (Tamil nadu Army Helicopter Crash) में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (Chief of Defense Staff (CDS) जनरल बिपिन रावत (GN Bipin Rawat Helicopter crash) शहीद हो गए है. भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर CDS जनरल बिपिन रावत की शहादत की पुष्टि की है.

Mi-17v5 Crash : हेलिकॉप्टर हादसे में एकमात्र जिंदा बचे कैप्टन वरुण सिंह के बारे में डॉक्टरों ने दिया ‘ये’ अपडेट

सीडीएस रावत की पत्नी मधुलिका रावत (CDS Rawat’s wife Madhulika Rawat) भी हेलिकॉप्टर में सवार थीं. भारतीय वायुसेना ने ट्वीट किया, ‘अफसोस के साथ अब यह पता चला है कि, इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत और उसमें सवार 11 अन्य लोग शहीद हो गए है.’ घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) समेत तमाम नेताओं ने भी दुःख जताया है.

Video : कैसे हुआ CDS बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे से ठीक पहले का वीडियो आया सामने

बताया जा रहा है कि, कोहरे की वजह से लो-विजिबिलिटी (Low visibility due to fog) के कारण हादसा हुआ. तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शामिल 14 में से 13 कर्मियों की मौत की पुष्टि हो गई है. सभी शवों का डीएनए टेस्ट (DNA test) किया जाएगा ताकि उनकी पहचान की जा सके.

See also  बेहद खौफनाक! जहरीली दवा से किया ब्रश, 18 साल की लड़की की मौत

सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) वेलिंगटन (Wellington) में डिफेंस सर्विसेज कॉलेज (Defense Services College (DSC) जा रहे थे तभी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Army Helicopter Crash) हो गया. वायुसेना की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि, हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए है.

असाधारण साहस के साथ की देश की सेवा (Served the nation with extraordinary courage)

जनरल रावत को श्रद्धांजलि देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने कहा, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बल के 11 अन्य कर्मियों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से काफी दुखी हूं. जनरल बिपिन रावत ने असाधारण साहस के साथ देश की सेवा की. प्रथम CDS के तौर पर उन्होंने सशस्त्र बलों के एकीकरण के लिए योजनाएं तैयार की. सीडीएस जनरल बिपिन रावत की असमय मृत्यु हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख (PM Narendra Modi expressed grief)

जनरल बिपिन रावत के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं तमिलनाडु में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना से बहुत दुखी हूं जिसमें हमने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कर्मियों को खो दिया है.

उन्होंने पूरी लगन से भारत की सेवा की. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है. जनरल बिपिन रावत एक उत्कृष्ट सैनिक और एक सच्चे देशभक्त थे. उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों और सुरक्षा तंत्र के आधुनिकीकरण में बहुत योगदान दिया. सामरिक मामलों पर उनकी अंतर्दृष्टि और दृष्टिकोण असाधारण थे. उनके निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है. ॐ शांति.

See also  Afganistan पर चर्चा के लिए सरकार ने बुलाई विपक्षी दलों की बैठक, एस जयशंकर देंगे हालातों की जानकारी

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites