मुंबई l Mumbai :
डेल्टा वेरिएंट (Delta variant) के बाद अब कोरोना (Corona) का ओमिक्रॉन नया वेरिएंट देशभर में फैल चुका है, लेकिन ओमिक्रॉन अकेला नहीं है. उसका पूरा परिवार है.
जी हां, कोविड पॉजिटिव क्लिनिकल सैंपल्स की जीनोम सिक्वेंसिंग (Genome Sequencing) पर काम कर रहे जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology) विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि, मूल ओमिक्रॉन वेरिएंट के साथ उसका ‘भाई’ बीए. 1 (BA.1) तेजी से हावी हो रहा है और महाराष्ट्र राज्य (Maharashtra) समेत कई राज्यों में तेजी से डेल्टा वेरिएंट की जगह ले रहा है.
वेरिएंट के भाई का क्या मतलब ? (What is the meaning of brother of variant?)
इसके दो और ‘भाई’ बीए. 2 (BA. 2)और बीए.3 (BA.3) है. एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि, कुछ क्लिनिकल सैपल्स को सिक्वेंसिंग में, हमें मूल ओमिक्रॉन न वेरिएंट की बजाय बीए.1 की मौजूदगी ज्यादा दिखी है, सब-लीनिएज उसी परिवार से ताल्लुक रखते है, ऐसे में इन सैंपल्स को ओमिक्रॉन न पॉजिटिव माना जाता है.
वैज्ञानिकों का कहना है कि, सब-लीनिएज वैरिएंट (Sub-Lineage Variant) नहीं है, वे उसी परिवार के सदस्य है और मुल वेरिएंट से काफी समानता लिए होते है. इस तरह से ओमिक्रॉन में के परिवार में उसके तीन भाई पता चले है और वैज्ञानिकों को जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट में बीए.2 की मौजूदगी भी पता चली है.
एक और वायरोलॉजिस्ट (Virologist) ने कहा कि, लेकिन इसकी मौजूदगी तुलनात्मक रूप से काफी कम है. भारत में अब तक ओमिक्रॉन परिवार के तीसरे सदस्य बीए. 3 की मौजूदगी पता नहीं चली है. स्टैंडर्ड आरटी-पीसीआर (RT-PCR) या एंटीजन किट ओमिक्रॉन न और वेरिएंट के परिवार के तीनों सदस्यों के चलते होने वाले कोविड संक्रमण की पहचान करने में सक्षम है.
अब WhatsApp पर मिल जाएगा Covid-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट, यहां देखें पूरा प्रोसेस
