Kalyan Singh Passes Away : नहीं रहे पूर्व सीएम कल्याण सिंह, 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Kalyan Singh Passes Away
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन हो गया है. उन्होंने 89 साल की उम्र में लखनऊ के पीजीआई अस्पताल (PGI Hospital) में अंतिम सांस ली. पिछले लंबे समय से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे.
Share on Social Sites

उत्तर प्रदेश l Uttar Pradesh :

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन हो गया है. उन्होंने 89 साल की उम्र में लखनऊ के पीजीआई अस्पताल (PGI Hospital) में अंतिम सांस ली. पिछले लंबे समय से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे.

आज सुबह (21 अगस्त) से ही लगातार उनका ब्लड प्रेशर कम (Low Blood Pressure) हो रहा था. शरीर के कई अंग फेल होने के कारण उनका शनिवार (21 अगस्त) को निधन हो गया.

4 जुलाई को पूर्व सीएम कल्याण सिंह को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल से पीजीआई (Lucknow PGI) में शिफ्ट किया गया था.

आईसीयू में इलाज के चार दिन बाद उनकी तबीयत बेहतर हुई थी, लेकिन बाद में फिर से उनकी स्थिति खराब हो गई, तब से उनकी हालत में किसी भी तरह का सुधार होता नहीं हो रहा था. 17 जुलाई को अचानक सांस लेने में तकलीफ के बाद से वह लगातार ऑक्सीजन सपोर्ट (Oxygen Support) पर थे.

See also  Video : ED भाजपाचं 'ATM' बनलंय; संजय राऊतांचा घणाघात

सिंह 1991 और 1997 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है जबकि, 2014 में उन्हे राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इसके बाद 2015 में उन्हे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था.

‘बाबूजी’ के नाम से राजनीतिक गलियारों में पहचाने जाने वाले कल्याण ने छह दिसम्बर 1992 को अयोध्या में बाबरी (Ayodhya Babri Masjid) विध्वंस के बाद न सिर्फ अपनी सत्ता की बलि दी बल्कि इस मामले में सजा पाने वाले वह एकमात्र शख्सियत थे.


Share on Social Sites