मुंबई l Mumbai :
कोरोना (Corona) और ओमिक्रॉन (Omicron) का संक्रमण देश समेत पुरे विश्व में लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना को मात देने में सिर्फ प्रोटोकॉल का पालन और वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) ही कारगर तरीका है. अब तो देश में 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों का भी टीकाकरण शुरू हो गया है.
सरकार द्वारा जारी किया गया कोविन पोर्टल (CoWIN Portal) पर जाकर वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है और वैक्सीन लगवाने के बाद यहीं से वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट (Corona vaccination certificate) डाउनलोड किया जा सकता है.
अब बहुत से कामों के लिए कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट (Corona Vaccine Certificate) अनिवार्य है. आप ट्रेन से यात्रा कर रहे है या फिर हवाई सफर, इन जगहों पर वैक्सीन सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है. कई राज्यों में तो सार्वजनिक स्थानों पर जाने के लिए भी वैक्सीन सर्टिफिकेट को अनिवार्य कर दिया है.
अगर आप कोविन पोर्टल से वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड नहीं कर पा रहे है तो व्हाट्सएप (WhatsApp) से भी यह सर्टिफिकेट हासिल किया जा सकता है.
