Omicron के साथ बढ़े कोरोना के मरीज, महाराष्ट्र में नए केस 10 दिन में दोगुने, गुजरात-दिल्ली में तिगुने

ओमिक्रॉन वेरिएंट के फैलाव के बीच देशभ में कोरोना के नए मरीज तेजी से बढ़ने लगे है. गुजरात, दिल्ली और हरियाणामें नए मरीजों की संख्या सिर्फ 10 दिन में तीन गुना जबकि महाराष्ट्र राज्य में दो गुना बढ़ गई है...
ओमिक्रॉन वेरिएंट के फैलाव के बीच देशभ में कोरोना के नए मरीज तेजी से बढ़ने लगे है. गुजरात, दिल्ली और हरियाणामें नए मरीजों की संख्या सिर्फ 10 दिन में तीन गुना जबकि महाराष्ट्र राज्य में दो गुना बढ़ गई है...
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) के फैलाव के बीच देशभ में कोरोना के नए मरीज तेजी से बढ़ने लगे है. गुजरात (Gujarat), दिल्ली (Delhi) और हरियाणा (Haryana) में नए मरीजों की संख्या सिर्फ 10 दिन में तीन गुना जबकि महाराष्ट्र राज्य (Maharashtra State) में दो गुना बढ़ गई है.

चिंता की बात यह है कि, नए मरीज बढ़ने की इतनी तेज शुरुआत पहली और दूसरी लहर के दौरान नहीं थी. इन राज्यों में 10 दिन पहले तक नए मरीजों की संख्या सबसे निचले स्तर पर थी, अब जून जैसी स्थिति है यानी यहां नए मरीजों की संख्या 6 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. हालांकि, राहत की बात यह है कि, इन राज्यों में मौतों की संख्या नहीं बढ़ी है.

महाराष्ट्र में 26 दिसंबर (रविवार) को 1648 नए मरीज मिले, जो अक्टूबर (October) के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है. 10 दिन पहले तक पूरे राज्य में नए मरीजों का औसत 877 था. यह हाल तब है, जब देश में रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट का ट्रेंड लगातार जारी है.

नए मरीजों का रोजाना औसत 7 हजार से कम बना हुआ है. इसी तरह रोज होने वाली मौतें भी 350 से नीचे स्थिर है. महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. यहां सोमवार को ओमिक्रॉन के 26 नए मरीज मिले. इनमें से 11 मुंबई (Mumbai), 5 पनवेल (Panvel), 4 ठाणे (Thane), 2 नांदेड़ (Nanded) और नागपुर (Nagpur), पालघर (Palghar), भिवंडी (Bhivandi) व पुणे ग्रामीण (Pune Rural) में एक-एक संक्रमित मिले है. इसी के साथ राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 167 हो गई है. नए मरीजों में दो विदेशी (Foreigner) नागरिक है.

देश में कल सोमवार (27 दिसंबर)को ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों की संख्या 600 पार हो गई. इनमें से 375 मरीज सिर्फ तीन राज्यों- महाराष्ट्र (Maharashtra), दिल्ली (Delhi) और गुजरात (Gujarat) में है. अच्छी बात यह है कि, इनमें से एक भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है.

आईसीएमआर (Indian Council of Medical Research (ICMR) के वैज्ञानिक डॉ. समीरन पांडा (ICMR scientist Dr. Samiran Panda) ने बताया कि, ओमिक्रॉन के 70% मरीजों में कोई लक्षण नहीं है जबकि 30% मरीजों में हल्के लक्षण है. लक्षण वाले ज्यादातर मरीजों को हल्का बुखार और शरीर में दर्द है. गले में खराश की जगह चुभन भी देखी जा रही है.

Shocking : राज्य में रोजाना 90 से अधिक महिलाएं होती है लापता, 2 वर्ष में 66 हज़ार महिलाएं गायब

स्कूल का आईडी कार्ड दिखाकर भी टीके लगवा सकेंगे किशोर (Teenagers will be able to get vaccinated even by showing the school ID card)

15 से 18 साल तक के किशोरों को 3 जनवरी से टीके लगेंगे. ‘कोविन’ (Co-Win App) पर एक जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. इसके लिए स्कूल के रिजल्ट का सर्टिफिकेट मान्य होगा, जिसमें जन्मतिथि लिखी हो. स्कूल का आईडी कार्ड (School ID card) भी मान्य होगा. वहीं, गंभीर, बीमारियों से पीड़ित 60+ वालों को तीसरी डोज लगवाने के लिए पंजीकृत डॉक्टर से मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाना होगा.

आयोग ने लिया चुनावी राज्यों में कोरोना के हालात का जायजा (The commission take look of the situation of Corona in the electoral states)

चुनाव आयोग (Election Commission) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) समेत 5 चुनावी राज्यों में कोरोना के हालात का जायजा लिया. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव (Union Health Secretary) के साथ मुलाकात के बाद तय हुआ कि, अगले हफ्ते फिर एक समीक्षा बैठक होगी. बता दें कि, इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) ने चुनाव आयोग से पूछा है कि, क्या वह कोरोना को देखते हुए चुनावों को फिलहाल टाल सकता है.

Pakistan : क्‍या ‘इस’ वजह से मार्च तक गिर जाएगी इमरान खान सरकार ?

See also  28 ची नवरी, 41 चा नवरदेव, दोघात 13 वर्षाचं अंतर जास्त नाही?, IAS Tina Dabi ने सांगितली त्रिसूत्री

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites