इस्लामाबाद l Islamabad :
नया पाकिस्तान बनाने का वादा करके सत्ता में आए इमरान खान (Imran Khan) ने अब एक नया नारा दिया है, ‘मेरा पाकिस्तान, मेरा घर.’ (Mera Pakistan, Mera Ghar) इमरान का यह घर अब सियासी तूफान में घिरने जा रहा है.
पाकिस्तानी मीडिया (Pakistani Media) में आई खबरों के मुताबिक, सेना की मदद से सत्ता में आए इमरान खान और आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद (Army Chief General Qamar Javed) में तल्खी बढ़ गई है. वहीं विपक्ष ने जनरल बाजवा (General Bajwa) को अपने पाले में कर लिया है.
यही नहीं खुद इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए- इंसाफ (Pakistan Tehreek-e-Insaf) में भी नेता इमरान खान से खुश नहीं है. दावा किया जा रहा है कि, मार्च 2022 (March 2022) तक इमरान सरकार पर संकट के बादल आ सकते है.
दिलचस्प बात यह है कि, अभी कुछ दिन पहले ही पूर्व राष्ट्रपति और पीपीपी नेता आसिफ अली जरदारी (President and PPP leader Asif Ali Zardari) ने भी दावा किया था कि, उन्हें सेना से संकेत मिला है कि, पाकिस्तान (Pakistan) के भविष्य को लेकर एक रणनीति पर काम क जिसमें इमरान खान नहीं होंगे.
हालांकि, जरदारी ने यह भी कहा कि, जब तक इमरान खान सत्ता में है, कोई बातचीत नहीं हो सकती है. गत बुधवार को ही पाकिस्तान के नेशनल असेंबली के स्पीकर को संसद (Speaker of the National Assembly of Pakistan) का सत्र स्थगित करना पड़ा.
इसकी वजह यह रही कि, इमरान खान दो विधेयकों को पारित करने के लिए जरूरी संख्या बल ही नहीं जुटा सके थे. इससे इमरान खान काफी नाराज हुए है. एक तरफ इमरान खान के सहयोगी उनका साथ नहीं दे रहे है, वहीं देश में इस बात की अटकलें तेज हो गई है कि, पाकिस्तानी सेना भी उनसे किनारा कर रही है.
