मुंबई l Mumbai :
महाराष्ट्र राज्य में बीते 2 वर्ष में 66,000 महिलाएं गायब हो गईं है. राष्ट्रीय अपराध अनुसंधान ब्यूरो (एनसीआरबी) (National Crime Records Bureau (NCRB) के अनुसार राज्य में प्रतिदिन 90 से अधिक महिलाएं गायब हो रही है.
अभी भी 23,000 महिलाएं लापता है. इसके पीछे अन्य पहलुओं के अलावा महिलाओं का अपहरण कर गलत धंधे में उतारनेवाले गिरोहों का भी हाथ हो सकता है. ऐसे मामलों में पुलिस (Police) को सख्ती दिखानी चाहिए और अपराधियों पर नकेल कसनी होगी.
ऐसे अपराध में अंतरराज्यीय गिरोह भी सक्रिय हो सकते है इसलिए अन्य राज्यों से समन्वय कर कड़ी कार्रवाई की जाए, महिलाओं के खिलाफ अपराधों में महाराष्ट्र (Maharashtra) देश में चौथे पायदान पर है.
