मुंबई l Mumbai :
महाराष्ट्र राज्य ने कोरोना टीकाकरण में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 10 करोड़ लोगों का टीकाकरण पूरा कर लिया है. (The state of Maharashtra has completed the vaccination of 10 crore people, setting a new record in corona vaccination) आज मंगलवार (09 नवंबर) को राज्य में 4,39,336 लोगों को वैक्सीन (Covid 19 Vaccination) लगाई गई है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray) ने पिछले हफ्ते मंगलवार (30 नवंबर) तक पहली खुराक के साथ राज्य की पूरी आबादी का 100% टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा है.
कोविन पोर्टल (Cowin Portal) के अनुसार, आज (मंगलवार) शाम पांच बजे तक कोरोना वैक्सीन की कुल 10,00,65,237 खुराक लगाई गई. जिसमें 6,80,28,164 नागरिकों को पहली खुराक दी जा चुकी है. जबकि संपूर्ण टीकाकरण वाले लोगों की संख्या 3,20,37,073 हो गई है.
कोरोना वैक्सीन की खुराक देने वालों में महाराष्ट्र (Maharashtra), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाद दूसरे स्थान पर है. उत्तर प्रदेश में मंगलवार तक कुल 13,50,43,990 खुराकें दी चुकी है.
नेशनल कोविड-19 टास्क फोर्स के सदस्य और फोर्टिस हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर डॉ. राहुल पंडित (Dr. Rahul Pandit, a member of the National Covid-19 Task Force and Director of Fortis Hospitals) ने इस उपलब्धि को राज्य के लिए मील का पत्थर बताया.
उन्होंने कहा की, ”यह उपलब्धि राज्य सरकार (State Government), अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों (health workers), सामुदायिक अस्पताल में देखभाल करने वालों और जिम्मेदार नागरिकों की कड़ी मेहनत और रणनीतिक कौशल का परिणाम है. हालांकि, हमें अभी रुकना नहीं है, क्योंकि मंजिल अभी दूर है.”
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray) ने पिछले हफ्ते 30 नवंबर तक पहली खुराक के साथ राज्य की पूरी आबादी का 100% टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा है.
16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद मंगलवार तक महाराष्ट्र (Maharashtra) में 74.38 फीसदी लोगों को पहली खुराक लगाई जा चुकी है. महाराष्ट्र ने 13 अक्टूबर को 90 लाख खुराक का लक्ष्य हासिल किया था, जबकि 17 अगस्त को 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया था. 20 जुलाई को महाराष्ट्र में वैक्सीनेशन ने 40 लाख का आंकड़ा पार किया था और 11 अप्रैल को 1 करोड़ का आंकड़ा हासिल किया था.
