Maharashtra में 10 करोड़ को लगी Corona Vaccine, ‘इस’ तारीख तक 100% टीकाकरण का लक्ष्य

Maharashtra में 10 करोड़ को लगी Corona Vaccine, 'इस' तारीख तक 100% टीकाकरण का लक्ष्य l Corona Vaccine to 10 crores in Maharashtra, target of 100% vaccination by 'this' date
Maharashtra में 10 करोड़ को लगी Corona Vaccine, 'इस' तारीख तक 100% टीकाकरण का लक्ष्य l Corona Vaccine to 10 crores in Maharashtra, target of 100% vaccination by 'this' date
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

महाराष्ट्र राज्य ने कोरोना टीकाकरण में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 10 करोड़ लोगों का टीकाकरण पूरा कर लिया है. (The state of Maharashtra has completed the vaccination of 10 crore people, setting a new record in corona vaccination) आज मंगलवार (09 नवंबर) को राज्य में 4,39,336 लोगों को वैक्सीन (Covid 19 Vaccination) लगाई गई है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray) ने पिछले हफ्ते मंगलवार (30 नवंबर) तक पहली खुराक के साथ राज्य की पूरी आबादी का 100% टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा है.

कोविन पोर्टल (Cowin Portal) के अनुसार, आज (मंगलवार) शाम पांच बजे तक कोरोना वैक्सीन की कुल 10,00,65,237 खुराक लगाई गई. जिसमें 6,80,28,164 नागरिकों को पहली खुराक दी जा चुकी है. जबकि संपूर्ण टीकाकरण वाले लोगों की संख्या 3,20,37,073 हो गई है.

कोरोना वैक्सीन की खुराक देने वालों में महाराष्ट्र (Maharashtra), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाद दूसरे स्थान पर है. उत्तर प्रदेश में मंगलवार तक कुल 13,50,43,990 खुराकें दी चुकी है.

नेशनल कोविड-19 टास्क फोर्स के सदस्य और फोर्टिस हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर डॉ. राहुल पंडित (Dr. Rahul Pandit, a member of the National Covid-19 Task Force and Director of Fortis Hospitals) ने इस उपलब्धि को राज्य के लिए मील का पत्थर बताया.

उन्होंने कहा की, ”यह उपलब्धि राज्य सरकार (State Government), अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों (health workers), सामुदायिक अस्पताल में देखभाल करने वालों और जिम्मेदार नागरिकों की कड़ी मेहनत और रणनीतिक कौशल का परिणाम है. हालांकि, हमें अभी रुकना नहीं है, क्योंकि मंजिल अभी दूर है.”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray) ने पिछले हफ्ते 30 नवंबर तक पहली खुराक के साथ राज्य की पूरी आबादी का 100% टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा है.

16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद मंगलवार तक महाराष्ट्र (Maharashtra) में 74.38 फीसदी लोगों को पहली खुराक लगाई जा चुकी है. महाराष्ट्र ने 13 अक्टूबर को 90 लाख खुराक का लक्ष्य हासिल किया था, जबकि 17 अगस्त को 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया था. 20 जुलाई को महाराष्ट्र में वैक्सीनेशन ने 40 लाख का आंकड़ा पार किया था और 11 अप्रैल को 1 करोड़ का आंकड़ा हासिल किया था.

See also  Nanded : सोयाबीन, ज्वार फसलों की कटाई शुरू, रास्त दाम न मिलने से किसान नाराज

टीकों की कमी के कारण इस अभियान में शुरुआती दिक्क़ते आईं वैक्सीन के कोटे को लेकर राज्य सरकार और केंद्र (Central Government) के बीच भी खींचतान हुई. हालांकि, फिलहाल यह सब सुलझ गया है.

टीकाकरण के मामले में राष्ट्र के टॉप 5 राज्यों पर एक नजर (A look at the top 5 states of the nation in terms of vaccination)

कोरोना वैक्सीन की खुराक लगाने के मामले में पहले नंबर पर उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) है. यहां आज 8,83,914 लोगों को वैक्सीन लगाई गई. जबकि अब तक 13,50,43,990 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र (Maharashtra) में आज 4,39,336 लोगों को खुराक लगी. जबकि प्रदेश में कुल 10,00,65,237 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है.

तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कुल 8,23,73,698 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. जबकि बंगाल में आज 6,22,570 लोगों को वैक्सीन लगी. चौथे नंबर पर गुजरात (Gujarat) है. यहां आज 4,35,920 लोगों को वैक्सीन लगी.

जबकि, प्रदेश में कुल 7,24,01,917 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. पांचवे नंबर पर मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) है. यहां मंगलवार को 1,55,677 लोगों को वैक्सीन लगाई गई. प्रदेश में अब तक 7,21,51,355 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है.

See also  Video : Pakistan में आया 6.0 तीव्रता का भूकंप, 20 लोगों की मौत, 200 घायल

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites