नई दिल्ली l New Delhi :
भारत में एक तरफ जहां आसमान छू रही महंगाई से लोग काफी परेशान है वहीं दूसरी तरफ अगले महीने यानी 1 नवंबर 2021 की पहली तारीख से देशभर में कई बड़े बदलाव होने जा रहे है. इन बदलावों के बारे में सभी का जानना बेहद जरूरी इसलिए भी है क्योंकि, इसका सीधा असर आपकी जेब और जीवन पर पड़ सकती है.
दरअसल 1 नवंबर 2021 को होने वाले बदलावों में बैंकों में पैसा जमा करने से लेकर पैसे निकालने का चार्ज, रेलवे के टाइम टेबल (Railway Time Table) में बदलाव और गैस सिलेंडर बुकिंग जैसे रोजमर्रा की चीजें शामिल है.
बैंकों में पैसा जमा करने से निकालने तक के लगेंगे चार्ज (From depositing money in banks till withdrawal charges will be levied)
1 नवंबर 2021 से आने वाले नए नियम में अब बैंकों को अपना पैसा जमा करने और निकालने पर चार्ज देना होगा. बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda (BOB) ने इसकी शुरुआत की है.
BOB के अनुसार अगले महीने से निर्धारित लिमिट से ज्यादा बैंकिंग (Banking) करने पर लोगों का अलग से शुल्क लगेगा. इसके अलावा 1 नवंबर 2021 से ग्राहकों को लोन खाते के लिए 150 रुपये चुकाने होंगे.
नए नियम के अनुसार सेविंग अकाउंट (Saving Account) में तीन पार पैसे डिपोजिट (Money Deposite) करना मुफ्त होगा लेकिन अगर अकाउंटहोल्डर (Account Holder) एक महीने के अंदर तीन बार से ज्यादा बार पैसे डिपोजिट करता है तो उसे हर बार 40 रुपये का भुगतान करना होगा.
वहीं जनधन खाताधारकों को इसमें कुछ राहत मिली है, उन्हें तीन बार से ज्यादा बार जमा करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा, इसके बदले निकासी (Withdrawal) पर 100 रुपये देने होंगे.
Video : ‘मन्नत’ के बाहर मोबाईल चोरों की ‘चांदी’, जानिए Aryan Khan के रिहाई से अब तक की पूरी कहानी
ट्रेनों के टाइम टेबल बदलाव (Train time table change)
नए महीने की शुरुआत के साथ ही भारतीय रेलवे (Indian Railway) देशभर में ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव करने जा रहा है. दरअसल ये बदलाव पहले से ही तय कर लिए गए थे.
इससे पहले टाइम टेवल 1 अक्टूबर 2021 को बदलने वाला था लेकिन किसी कारणवश इसे आगे बढ़ाकर 1 नवंबर कर दिया गया. अगली महीने की शुरुआत से ट्रेन का नया टाइम टेबल लागू किया जाएगा.
मिली जानकारी के अनुसार, इस बदलाव में 13 हजार पैसेंजर ट्रेन (Passagner Train) और 7 हजार मालगाड़ी शामिल किया गया है. इसके अलावा देश में चलने वाली करीब 30 राजधानी ट्रेनों (Rajdhani Train’s)का समय बदला जाएगा.
गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए ओटीपी होगा जरूरी (OTP will be necessary for booking gas cylinder)
1 नवंबर 2021 से गैस सिलेंडर को घर तक पहुंचाने के पूरे प्रोसेस में बदलाव किया जाएगा. नए नियम के अनुसार गैस बुकिंग के बाद ग्राहकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर (One Time Password (OTP) भेजा जाएगा. बिना OTP के किसी तरह की बुंकिंग नहीं हो पाएगी. वहीं सिलेंडर घर पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय को यह OTP बताने के बाद ही ग्राहक सिलेंडर ले सकेंगे.
बता दें कि, नई सिलेंडर डिलीवरी पॉलिसी के तहत गलत पता और मोबाइल नंबर देने वाले ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ सकती है इसलिए कंपनियों ने पहले ही सभी ग्राहकों को अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर (Mobile Number)अपडेट करने की सलाह दी है. ताकि उन्हें सिलेंडर की डिलीवरी लेने में किसी तरह की दिक्कत न हो. हालांकि यह नियम कमर्शियल (Liquefied Petroleum Gas (LPG) सिलेंडर पर लागू नहीं होगा.
See also सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में बैलगाड़ी दौड़ की दी इजाजत, 6 साल से लगाई थी रोक
