Video : ‘मन्नत’ के बाहर मोबाईल चोरों की ‘चांदी’, जानिए Aryan Khan के रिहाई से अब तक की पूरी कहानी

ड्रग्स केसमध्ये आर्यन खानला क्लीन चिट नाही; NCB ने तपासाबाबत दिली 'ही' माहिती l NCB rejects reports of clean chit to Aryan Khan in Drugs Case Mumbai
ड्रग्स केसमध्ये आर्यन खानला क्लीन चिट नाही; NCB ने तपासाबाबत दिली 'ही' माहिती l NCB rejects reports of clean chit to Aryan Khan in Drugs Case Mumbai
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Bollywood superstar Shahrukh Khan) पुत्र आर्यन खान (Aryan Khan Shahrukh Khan Son) आर्थर रोड जेल (Arthur Road Jail, Mumbai) से बाहर आ गए है.

शाहरुख की एक सफेद रेंज रोवर गाड़ी (Range Rover car) की पिछली सीट में बैठ कर आर्यन अपने घर मन्नत (Mannat) की ओर निकल गए. सुबह 11 बज कर 2 मिनट पर आर्यन खान जेल से बाहर आए थे. जब आर्यन बाहर आए थे बड़ी तादाद में उनके फैन्स उन्हें देखने के लिए आर्थर रोड जेल (Arthur Road Jail) के बाहर जमा थे. लेकिन वे उन्हें देख नहीं पाए. शाहरुख खान के निजी बॉडीगार्ड रवि सिंह (Shahrukh Khan’s personal bodyguard Ravi Singh) और एक बाउंसर आर्यन खान को जेल से बाहर लाने के लिए अंदर गए.

आर्यन खान को लेने शाहरुख खान की रेंज रोवर गाड़ी आर्थर रोड जेल के करीब खड़ी हुई थी. इस गाड़ी के पीछे शाहरुख खान की दो और गाड़ियां थीं. रेंज रोवर गाड़ी की पिछली सीट आर्यन खान के बैठने के लिए सीट खाली रखी गई थी. काले शीशे होने की वजह से इस रेंज रोवर गाड़ी की पिछली सीट पर शाहरुख खान या गौरी खान (Gauri Khan) बैठे हैं कि नहीं, यह अभी कहा नहीं जा सकता.

See also  धक्कादायक! महिलेनेच आखला प्लॅन; अल्पवयीन मुलीवर ८ जणांकडून बलात्कार

आर्यन जैसे ही बाहर आए शाहरुख के बॉडीगार्ड ने तुरंत गाड़ी का पिछला दरवाजा खोला और कुछ सेकंड के भीतर ही मीडिया के कैमरे से बचते हुए आर्यन खान पिछली सीट पर बैठे और मन्नत की ओर रवाना हो गए.

 

आर्यन खान सीधे पहुंचे मन्नत (Aryan Khan directly reached Mannat)

‘मन्नत’ के बाहर फैन्स की भीड़ जमा थी. आर्यन के स्वागत में ढोल-नगाड़े लेकर फैन्स सुबह से ही मन्नत और आर्थर रोड जेल (Arthur Road jail) के बाहर पहुंच गए थे. मन्नत के बाहर पटाखे जलाए जा रहे थे. मन्नत से थोड़ी दूरी पर भीड़ की वजह से गाड़ी थोड़ी देर तक अटकी रही. इसके बाद वहां से निकल कर आर्यन सीधे मन्नत की गेट के अंदर दाखिल हो गए.

आर्यन खान को गुरुवार (28 अक्टूबर) को पुरे 25 दिनों बाद बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने जमानत दी थी. कल शुक्रवार (29 अक्टूबर) को तय समय सीमा में उनका बेल आर्डर (Bail order) जेल में नहीं पहुंच पाया. इस वजह से शुक्रवार को आर्यन जेल से बाहर नहीं आ पाए. 3 अक्टूबर (शनिचर) को कूज ड्रग्स पार्टी मामले (Drugs Party case) में उन्हें गिरफ्तार किया गया था.

See also  New Marriage Law : लड़कियों की शादी के नए कानून से पहले धड़ाधड़ निकाह, मस्जिदों में लग रही लंबी लाइन

आर्यन खान के साथ उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट (Arbaaz Merchant) और मॉडल मुनमुन धमेचा (Model Munmun Dhamecha) भी आज जेल से बाहर आएंगे. अरबाज के बारे में जानकारी सामने आ रही है कि, वे आज शाम को बाहर आएंगे.

आर्यन खान को पुरे 14 शर्तों के साथ जमानत दी गई है. वह आर्यन खान देश छोड़ कर नहीं जा सकेंगे. उन्हें अपने सह आरोपियों के साथ संपर्क में नहीं रहना होगा. हर शुक्रवार उन्हें एनसीबी (NCB Narcotics Control Bureau) कार्यालय में पूछताछ के लिए हाजिरी लगानी होगी.

चोरोंका फैन्स के फोन्स पर हाथ साफ

मिली जानकारी के मुताबिक, आज ‘मन्नत’ के बहार फैन्स कि भारी भीड़ होने के वजह से चोरों ने अपना हाथ साफ कर लिया है. सुबह से ही मन्नत के बाहर शाहरुख़ खान के फैन्स दूर-दूर से आर्यन खान की रिहाई को सेलेब्रेट करने के लिए उनके घर के बाहर पहुंचे थे. इसी मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने कई फैन्सके मोबाईल फ़ोन चोरी कर लिए. जानकारी यह भी है की, इस दौरान तीन चोरोंको पकड़ लिया गया है.

See also  Salman Khan को सांप ने कांटा, 7 घंटे तक हॉस्पिटल में रहे एडमिट

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites