Covid-19 Death Cases Today : देश में बीते 24 घंटे में 805 लोगों ने गंवाई जान, 14,348 नए मामले

Covid-19 Death Cases Today : देश में बीते 24 घंटे में 805 लोगों ने गंवाई जान, 14,348 नए मामले l 805 people lost their lives in last 24 hours, 14,348 new cases found
Covid-19 Death Cases Today : देश में बीते 24 घंटे में 805 लोगों ने गंवाई जान, 14,348 नए मामले l 805 people lost their lives in last 24 hours, 14,348 new cases found
Share on Social Sites

नई दिल्ली l New Delhi :

भारत देश में कोरोना महामारी की धीमी होती रफ्तार के बीच भारत (India) में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 14,348 नए मामले सामने आए है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (The Union Health Ministry) ने बताया कि, देश में COVID-19 के एक्टिव मरीज अब घटकर 1,61,334 लाख हो गए है. वहीं 805 लोगों की मौत पिछले 24 घंटों में देश में महामारी के चलते हुईं.

पिछले 24 घंटों में 13,198 लोग महामारी को हराकर ठीक भी हुए. जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या देश में 3,36,27,632 हो गई है. पूरे देश में 14,348 मामलों में से केरल (Kerala) में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 7,838 नए मामले सामने आए और 90 लोगों की मौत हुई.

राज्यों के अपडेट (State wise updates)

गोवा (Goa) में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 47 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,78,016 हो गई. स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और अब तक इस वायरस के कारण 3,363 मरीजों की मौत हो चुकी है. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,418 नये मामले आने के साथ ही बृहस्पतिवार तक राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 66,07,954 हो गयी.

वहीं संक्रमण से और 36 लोगों की मौत होने के साथ ही महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोविड-19 (Covid-19) से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,40,134 हो गई है. दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 42 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर 0.07 प्रतिशत दर्ज की गई.

पिछले 24 घंटों में संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई. राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग (The health department of the state government) की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई.

सावधान! अब भी बना हुआ है Corona का खतरा, केंद्र ने Covid-19 Guidelines को ‘इस’ तारीख तक बढ़ाया

देश के आंकड़े (Country statistics)

स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में रिकवरी रेट फिलहाल 98.19 प्रतिशत है. देश में एक्टिव मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम (0.47%) है. यह आंकड़ा मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है.

भारत में इस समय वीकली पॉजिटिविटी रेट (Weekly positivity rate) 1.18 प्रतिशत है जोकि पिछले 35 दिनों से लगातार 2 प्रतिशत से कम है. भारत में इस समय डेली पॉजिटिविटी रेट (Positivity rate) 1.12 प्रतिशत है जोकि पिछले 25 दिनों से लगातार 2 प्रतिशत से कम है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने बताया कि, देश में COVID-19 के अब तक कुल 3,42,46,157 केस सामने आए है.

कोरोना अपडेट के ताजा आकड़े (Latest data of Corona update)

कुल मामले (Total Cases) : 3,42,46,157
सक्रिय मामले (Active Cases) : 1,61,334
कुल रिकवरी (Total Recoveries) : 3,36,27,632
कुल मौतें (Total Deaths): 4,57,191
कुल वैक्सीनेशन (Total Vaccinations) : 1,04,82,00,966

See also  5 Years of Demonetisation : काले धन पर लगाम, कैशलेस ट्रांजैक्शन और टैक्स फ्लो में कितनी मिली कामयाबी? जानें कितना सफल रहा सरकार का ये फैसला

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites