मुंबई l Mumbai :
100 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Former Home Minister Anil Deshmukh) के और भी फसते जाने की संभावना है. प्रवर्तन निदेशालय ईडी (Encroachment Directorate ED) ने मामले में विशेष अदालत में दो चार्जशीट दाखिल की हैं, जिसमें चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है.
निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे (Suspended police officer Sachin Waze) ने देशमुख के सचिव को 16 बैग भर के पैसे दिए है. चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि, एक बार नहीं बल्कि दो बार पैसे दिए है. ऐसे में देशमुख की मुश्किलें और बढ़ सकती है.
ED ने स्पेशल कोर्ट में दो चार्जशीट दाखिल की है. इस चार्जशीट में कई चौंकाने वाले बातें सामने आयी है. दोनों आरोप पत्र अनिल देशमुख के निजी और सरकारी पीए संजीव पलांडे (Anil Deshmukh’s personal and government PA Sanjeev Palande) और कुंदन शिंदे (Kundan Shinde) के खिलाफ दायर किए गए है.
चार्जशीट के मुताबिक, अनिल देशमुख के गृह मंत्री रहते हुए सचिन वाजे ने कुंदन शिंदे को दो बार पैसे से भरे 16 बैग दिए थे. (Sachin Waze had twice given 16 bags full of money to Kundan Shinde when Anil Desmukh was home minister) चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि, पहली बार सह्याद्री गेस्ट हाउस (Sahyadri Guest House) के बाहर और दूसरी बार राजभवन (Raj Bhavan) के बाहर 4 करोड़ 60 लाख रुपये दिए गए थे.
