मुंबई l Mumbai :
भारत में जब हाई माइलेज वाली बाइक्स की बात आती है तो हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) का नाम सबसे पहले लिया जाता है. इस बाइक की लागत और रखरखाव इतना कम है कि यह आम आदमी के बजट में है.
पिछले कुछ हफ्तों में पेट्रोल के दाम इस कदर बढ़ गए हैं कि, आम आदमी गाड़ी चलाने से पहले कई बार सोचता है. हालांकि, अब चिंता करने की कोई वजह नहीं है. आज हम आपके लिए एक खुशखबरी लेकर आए है.
बिजली से चलने वाली स्प्लेंडर बाइक (Splendor bike running on electricity)
जी हा. Hero Splendor बाइक्स के लिए EV Conversion Kit लॉन्च कर दी गई है. जो लोग Hero Splendor खरीदना चाहते हैं और पेट्रोल बचाना चाहते हैं, उनके लिए अब अपनी पसंदीदा बाइक में Electrical Kit लगाकर पैसे बचाने का विकल्प उपलब्ध है.
इस Electrical Kit के इस्तेमाल को RTO ने भी मंजूरी दे दी है. ठाणे, महाराष्ट्र स्थित EVG स्टार्टअप GoGoA1 ने हाल ही में 35,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है.
‘ये’ है इस महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली Top 3 Bikes, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक डिटेल्स
