नई दिल्ली l New Delhi :
भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Cricket Team) का न्यूजीलैंड में होने वाले आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 (ICC Women World Cup 2022) के लिए ऐलान हो गया है. मिताली राज (Captain Mithali Raj) की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है.
वर्ल्ड कप के लिए हरमनप्रीत कौर उपकप्तान बनाई गई है. साथ ही ऋचा घोष और तानिया भाटिया को विकेटकीपर के रूप में चुना गया है. भारतीय टीम में जेमिमा रॉड्रिग्स (Jemima Rodrigues), शिखा पांडे (Shikha Pandey), हरलीन देओल (Harleen Deol), राधा यादव (Radha Yadav), वेदा कृष्णमूर्ति (Veda Krishnamurthy) जैसे चेहरों को जगह नहीं मिल पाई है. जेमिमा का सेलेक्शन नहीं होना सबसे ज्यादा चौंकाता है. उन्होंने हालही में इंग्लैंड (England) में दी हंड्रेड और ऑस्ट्रेलिया (Australia) में महिला बिग बैश लीग में शानदार खेल दिखाया था.
वहीं सब्बीनेनी मेघना (Sabbinene Meghna), एकता बिष्ट (Ekta Bisht) और सिमरन दिल बहादुर (Simran Dil Bahadur) को स्टैंडबाय प्लेयर्स में रखा गया है. महिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 6 मार्च 2022 को पाकिस्तान से तॉरंगा (Pakistan in Tauranga) में होगा. भारत को वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के बाद न्यूजीलैंड (New Zealand) (10 मार्च), वेस्ट इंडीज (West Indies) (12 मार्च), इंग्लैंड (England) (16 मार्च), ऑस्ट्रेलिया (Australia) (19 मार्च), बांग्लादेश (Bangladesh) (22 मार्च) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) (27 मार्च) से खेलना है.
वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज भी खेलेगी. यह सीरीज 11 फरवरी से खेली जाएगी. इसमें पांच मुकाबले होने है. वनडे सीरीज 24 फरवरी तक चलेगी. इसमें एक मुकाबला नेपियर (Napier) और दो-दो नेल्सन (Nelson) व क्वींसटाउन (Queenstown) में होंगे.
#TeamIndia squad for ICC Women's World Cup 2022 & New Zealand ODIs:
Mithali Raj (C), Harmanpreet Kaur (VC), Smriti, Shafali, Yastika, Deepti, Richa Ghosh (WK), Sneh Rana, Jhulan, Pooja, Meghna Singh, Renuka Singh Thakur, Taniya (WK), Rajeshwari, Poonam. #CWC22 #NZvIND pic.twitter.com/UvvDuAp4Jg
— BCCI Women (@BCCIWomen) January 6, 2022
