Good News! अब पेट्रोल नहीं बिजली से दौड़ेगी Hero Splendor बाइक
Share on Social Sites
मुंबई l Mumbai :
भारत में जब हाई माइलेज वाली बाइक्स की बात आती है तो हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) का नाम सबसे पहले लिया जाता है. इस बाइक की लागत और रखरखाव इतना कम है कि यह आम आदमी के बजट में है.
पिछले कुछ हफ्तों में पेट्रोल के दाम इस कदर बढ़ गए हैं कि, आम आदमी गाड़ी चलाने से पहले कई बार सोचता है. हालांकि, अब चिंता करने की कोई वजह नहीं है. आज हम आपके लिए एक खुशखबरी लेकर आए है.
बिजली से चलने वाली स्प्लेंडर बाइक (Splendor bike running on electricity)
जी हा. Hero Splendor बाइक्स के लिए EV Conversion Kit लॉन्च कर दी गई है. जो लोग Hero Splendor खरीदना चाहते हैं और पेट्रोल बचाना चाहते हैं, उनके लिए अब अपनी पसंदीदा बाइक में Electrical Kit लगाकर पैसे बचाने का विकल्प उपलब्ध है.
इस Electrical Kit के इस्तेमाल को RTO ने भी मंजूरी दे दी है. ठाणे, महाराष्ट्र स्थित EVG स्टार्टअप GoGoA1 ने हाल ही में 35,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है.
एक बार चार्ज करने पर कितना मिलेगा माइलेज ? (How much mileage will you get on a single charge?)
इस बीच मूल राशि के साथ आपको 6300 रुपये का जीएसटी (GST) देना होगा और बैटरी की कीमत भी अलग से देनी होगी कुल मिलाकर ईवी कन्वर्जन किट (EV conversion kit) और बैटरी की कीमत 95,000 रुपये होगी. उसके बाद आप Hero Splendor को कितने में खरीदते हैं यह अलग है.
ऐसे में हीरो स्प्लेंडर इलेक्ट्रिक (Hero Splendor Electric) की कीमत इलेक्ट्रिक किट के साथ बेहतर होगी. लेकिन यह एकमुश्त निवेश की तरह होगा. किट 3 साल की वारंटी के साथ आती है. Rushlane के मुताबिक, GoGoA1 का दावा है कि, यह बाइक एक बार चार्ज करने पर 151 किमी तक चल सकती है.
इलेक्ट्रिक वाहनों की बंपर बिक्री (Bumper sales of electric vehicles)
फिलहाल भारत में लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कंपनियों ने ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक्स लॉन्च नहीं की है. फॉसिल फ्यूल वेरिएंट (Fossil fuel Varient) जिनके बंपर बिक रहे है.
ऐसे में अब GoGoA1 कंपनी ने लोगों के सामने एक विकल्प रखा है, जो काफी महंगा है. हीरो (Hero), बजाज (Bajaj) और यामाहा (Yamaha), होंडा (Honda) समेत कई बाइक कंपनियां निकट भविष्य में इलेक्ट्रिक बाइक (Electrical Bike) लॉन्च करेंगी.
भारत में फिलहाल रिवोल्ट इलेक्ट्रिक बाइक (Revolt electric bikes) समेत अन्य छोटी-बड़ी कंपनियों के बंपर इलेक्ट्रिक स्कूटर बिक रहे है. कुछ समय पहले गोवा में एक स्टार्टअप कंपनी ने पुराने स्कूटरों को इलेक्ट्रिक में बदलने की पहल शुरू की थी.