मुंबई l Mumbai :
महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) ने कुछ दिन पहले राज्य में मंदिरों को खोलने को लेकर बयान दिया था. साथ ही महाराष्ट्र राज्य में मंदिर 7 अक्टूबर से खुलने वाले है. (Reopening of Temples in the Maharashtra state from October 7, 2021)
हालहि में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि, राज्य में मंदिरों को अनेक चरणों में खोला जाएगा. आज शुक्रवार (24 सितंबर) मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नवरात्र (Navratri 2021) के पहले दिन से ही स्वास्थ्य नियमों का पालन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों के कपाट खोलने का फैसला किया है.
Maharashtra में स्कूल और मंदिरों के बाद अब 22 अक्टूबर से खुलेंगे Cinemahall और Theaters
ठाकरे ने कहा है कि, “दूसरी लहर का सामना करने के बाद अब वह तीसरी लहर से लड़ने की योजना बना रहे है. लेकिन धीरे-धीरे हम हर चीज का ख्याल रख रहे है और कई मामलों में पाबंदियों में ढील दे रहे है. हालांकि अभी कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आ रही है, लेकिन हमें और सावधान रहने की जरूरत है.
फेस मास्क (Face Mask), सुरक्षित दूरी (Safe Distance), सॅनिटायझर (Sanitizer) का प्रयोग अवश्य करे. यह नहीं भूलना चाहिए कि, इसमें धार्मिक स्थलों की प्रबंधन समिति की बड़ी जिम्मेदारी है.”
