नई दिल्ली l New Delhi :
बीते साल 2020 में देशभर में 13 हजार से अधिक ट्रेन दुर्घटनाएं हुईं जिनमें लगभग 12 हजार लोगों की जान चली गई है. (In the last year 2020, there were more than 13 thousand train accidents across the country in which about 12 thousand people lost their lives)
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau (NCRB) की हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है. हालिया आंकड़ों के मुताबिक साल 2020 में हुई इन दुर्घटनाओं में रोजाना औसतन 32 लोगों की जान गई है.
रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि, पिछले साल 8,400 या लगभग 70 प्रतिशत रेल दुर्घटनाएं (Rail Accidents) इसलिए हुई थीं क्यों,कि यात्री या तो ट्रेन से गिर गए थे या रेलवे ट्रैक (Railway track) पार करते समय रास्ते में आ गए थे. ये आंकड़े उस दौरान के है जबकि कोविड-19 लॉकडाउन (Covid-19 lockdown) के दौरान 45 फीसदी यात्री ट्रेनें नहीं चल रही है.
महाराष्ट्र पहले तो यूपी दूसरे स्थान पर (Maharashtra first and UP at second place)
देश भर में रेल दुर्घटनाओं पर एनसीआरबी (NCRB) की रिपोर्ट से पता चला है कि, दुर्घटनाओं और मौतों की संख्या दोनों के मामले में महाराष्ट्र (Maharashtra) पहले और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) दूसरे स्थान पर है.
रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की टक्कर के मामले में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सबसे ऊपर है, जबकि बिहार (Bihar) और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) इस सूची में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.
हालांकि, केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा जारी रिपोर्ट में यह भी दिखाया गया है कि, पिछले साल की तुलना में 2020 में रेलवे दुर्घटनाओं में काफी कमी आई है. एनसीआरबी की वार्षिक रिपोर्ट 2020 (NCRB Annual Report 2020) के अनुसार, 2019 में 27,987 ट्रेन दुर्घटनाएं हुईं, जो 2020 में घटकर 13,018 हो गईं.
See also मोठी बातमी : 'या' कारणामुळे मंत्री बच्चू कडू यांना दोन महिन्यांच्या सश्रम कारावासाची शिक्षा
