Maharashtra Night Curfew : महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के केस 100 पार, सरकार ने जारी की ‘ये’ सख्त गाइडलाइन्स

महाराष्ट्र में कोरोना के विस्फोटक मामलों के सरकार सख्ती बरत रही है. राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है l Night Curfew in Maharashtra
महाराष्ट्र में कोरोना के विस्फोटक मामलों के सरकार सख्ती बरत रही है. राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है l Night Curfew in Maharashtra
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

कोरोना के बाद ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) के बढ़ते मामलों के बाद महाराष्ट्र में भी नाइट कर्फ्यू (Maharashtra Night Curfew) लगा दिया गया है. आज रात से ही महाराष्ट्र में पाबंदियां जारी हो गई है. रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा.

राज्य के किसी भी हिस्से में एक जगह पर 5 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे. सरकार की तरफ से सख्त तौर पर कहा गया है कि कोरोना नियमों (Corona rules) का उल्लंघन करने पर 500 रूपये का जुर्माना भरना पड़ेगा.

साथ ही कार्यक्रम में नियम तोड़ने पर आयोजकों को 50 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है. यह जानकारी संसदीय कार्य मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब (Parliamentary Affairs Minister and Shiv Sena leader Anil Parab) ने आज विधानसभा (Maharashtra Parliament Winter session 2021) में दी है.

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. पिछले चौबीस घंटों में 1410 नए मामले दर्ज किए गए हैं.वहीं 12 लोगों की मौत से सरकार की चिंता काफी बढ़ गई है, राज्य एक बार फिर से तीसरी लहर की तरफ बढ़ने लगा है.

त्योहारी सीजन में संक्रमण के मामले और भी तेजी से बढ़ सकते है. क्रिसमस (Christmas) और न्यू ईयर (New Year) के दौरान बड़ी संख्या में लोग जश्न मनाने के लिए रात को घर से बाहर निकलते है.

इस दौरान रेस्तरां (Restaurants) और होटलों (hotel) में भारी भीड़ मौजूद रहेती है. आज रात से कर्फ्यू जारी होने के बाद 5 से ज्यादा लोग एक जगह पर इकट्ठा नहीं हो सकेंगे. इससे संक्रमण को रोकने में कुछ हद तक कामयाबी जरूर मिलेगी.

See also  Blog (विशेष लेख) : गोष्ट तिच्या मासिक 'पाळी'ची

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites