नई दिल्ली l New Delhi :
भारत भर के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन की राह देख रहे परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है. एनटीए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस ट्रेस्ट (NTA National Eligibility cum Entrance Test) का रिजल्ट जारी हो चुकी है.
NTA ने छात्रों को नीट 2021 का रिजल्ट उनके ईमेल पर भेज दिया है. उम्मीदवार एनटीए एनईईटी की आधिकारिक साइट neet.nta.nic.in पर रिजल्ट और फाइनल आंसर की दोनों देख सकते हैं.
Indian Navy Recruitment 2021: 10वीं पास के लिए निकली MR की भर्ती, पढ़े डीटेल्स
16 लाख स्टूडेंट्स ने दिया NEET एग्जाम (16 lakh students gave NEET exam)
अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज (UG Medical Courses) में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम 12 सितंबर 2021 तक आयोजित किए गए थे. इस साल लगभग 16 लाख उम्मीदवारों ने नीट यूजी एग्जाम दिया था. NTN ने 15 अक्टूबर 2021 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की.
‘इस’ मामले में NIA कोर्ट ने 4 को फासीं की सजा सुनाई, जानें बाकी 5 का क्या हुआ..
काउंसलिंग में पड़ेगी इन जीचों की जरूरत (These tricks will be needed in counseling)
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने 28 अक्टूबर 2021 को NTA को नीट 2021 एग्जाम के नतीजे घोषित करने की परमिशन दी. इसके बाद आज एनटीए ने एनईईटी रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी की. अब नीट रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को काउंसलिंग में शामिल होना होगा.
इसके लिए उम्मीदवारों को नीट 2021 का एडमिट कार्ड (Admit Card), नीट रिजल्ट का रैंक लेटर या स्कोरकार्ड (Rank letter or scorecard of NEET result), 10वीं-12वीं का सर्टिफिकेट (10th-12th certificate), कोई एक आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो (ID, passport size photo) की जरूरत होगी.
इतने स्टूडेंट्स का होगा एडमिशन (Students will be admitted)
बता दें, नीट काउंसलिंग 2021 (NEET counseling 2021) के जरिए करीब 83,075 एमबीबीएस (MBBS), 26,949 बीडीएस (BDS), 52,720 आयुष (AYUSH), 603 बीवीएससी (BVSC) सीटों पर दाखिला लिया जाना है. वहीं इस साल बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) में भी दाखिले नीट स्कोर के जरिए किए जाएंगे.
UP Assembly Election 2022 : अखिलेश यादव का विधानसभा चुनाव को लेकर चौंकाने वाला बयान, कहा..
