Indian Navy Recruitment 2021: 10वीं पास के लिए निकली MR की भर्ती, पढ़े डीटेल्स l Recruitment of MR for 10th pass, read details
Share on Social Sites
नई दिल्ली l New Delhi :
देश के युवाओंको भारतीय नौसेना में भर्ती (Indian Navy Recruitment) होने का शानदार मौका है. इंडियन नेवी ने सैलर मैट्रिक रिक्रूट (Indian Navy Matric Recruit (MR) अप्रैल 2022 बैच का नोटिफिकेशन जारी किया है. 10वीं पास उम्मीदवारों को लिए नौसेना में भर्ती होकर देश सेवा का सुनहरा अवसर है. यहां लगभग 300 एमआर पदों पर भर्ती की जाएगी.
02 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन (Apply till 02 November)
नौसेना मैट्रिक रिक्रूट के सेलर का कोर्स अप्रैल 2022 (Naval Matric Recruit will start from April 2022) से शुरू होगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 अक्टूबर से 02 नवंबर 2021 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है.
कुल 300 पदों पर होगी भर्ती (A total of 300 posts will be recruited)
अनुमान है कि 300 रिक्तियों (Join Indian Navy) के लिए लगभग 1500 उम्मीदवार लिखित परीक्षा और फिजिकल फिटनेस टेस्ट में शामिल हो सकते है. आवेदन करने से पहले यहां दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें. नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है.
कौन कर सकता है आवेदन? (Who can apply?)
नौसेना भर्ती (Nausena Bharti) के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 High School) परीक्षा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है. आवेदकों का जन्म 01 अप्रैल 2002 के बाद और 31 मार्च 2005 से पहले हुआ होना चाहिए.
नौसेना में कैसे होगी भर्ती? (How to recruit in Navy?)
योग्य आवेदकों को लिखित परीक्षा और फिजिकल फिटनेस टेस्ट क्लीयर करना होगा। इन दोनों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयारी की जाएगी. कट ऑफ अंक एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग हो सकते है क्योंकि, रिक्तियों को राज्यवार तरीके से बांटा गया है.
लिखित परीक्षा के ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर में साइंस एंड मैथ्स और जनरल नॉलेज (Science and Maths and General Knowledge) के सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा 30 मिनट की होगी, जिसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को फिटनेस टेस्ट (fitness test) के लिए बुलाया जाएगा. फिजकल टेस्ट (Physical test) में 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी. इसके अलावा 20 स्क्वाट्स और 10 पुशअप्स लगाने होंगे.
नौसेना भर्ती 2021 मिलेगा इतना वेतन और अन्य लाभ (Navy Recruitment 2021 will get this much salary and other benefits (Pay Scale)
ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को 14600 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड (stipend) दिया जाएगा. ट्रेनिंग के बाद, पे लेवल-3 (Pay Level-3) के अनुसार 21700 रुपये से 69100 रुपये तक तनख्वाह, हर महीने 5200 रुपये एमएसपी (MSP) और अन्य लागू भत्तों का लाभ मिलेगा.