Maharashtra : Jalgaon के Chalisgaon में बाढ़ से हालत बदतर

Jalgaon के Chalisgaon में बाढ़ से हालत बदतर l Flood in jalgaon chalisgaon north maharashtra
Jalgaon के Chalisgaon में बाढ़ से हालत बदतर l Flood in jalgaon chalisgaon north maharashtra
Share on Social Sites

जलगांव l Jalgaon :

जलगांव के चालीसगांव तालुका (Chalisgaon taluka) में मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. चालीसगांव तालुका के कई गांव जलमग्न हो गए है. भारी बारिश से तालुका में बाढ़ आ गई है.

आशंका जताई जा रही है कि, करीब 600 मवेशी बाढ़ में बह गए है. कुछ लोगों बाढ़ के साथ बहजाने की भी खबर है. विधायक मंगेश चव्हाण (MLA Mangesh Chavan) ने बताया है कि, बाढ़ से तालुका में भारी नुकसान हुआ है.

तालुका के करीब पंद्रह गांवों में बाढ़ आयी है. प्रशासन ने भी पुष्टि की है कि, बाढ़ में मवेशी बह गए है. तालुका के कई गांव अभी भी बाढ़ में डूबे हुए है. नतीजतन, लोगों के रोजमर्रा के जिंदगी पर भारी असर हुआ है.

आवाजाही पूरी तरह ठप

तालुका में कई पुल भी बाढ़ के चपेट में आनेसे बह गए है. इसलिए यातायात पर इसका खासा असर पड़ा है. शहरी इलाकों में पानी घुस जाने से कई जगहों पर बाजार भी बंद कर दिए गए है. इस बाढ़ में कई लोग हताहत होनें की भी ख़बर है.

कुछ मौतों की संभावना

विधायक मंगेश चव्हाण ने कहा, ”मैंने स्थानीय लोगों से बात की है. हम प्रशासन के अधिकारियों के संपर्क में है. कई जगह पर बड़े-बड़े बांध टूट गए है. सड़क की सफाई का काम चल रहा है. 500 से 600 मवेशी पानी में बह गए है, जबकि कुछ को मारे गए है. मैंने सुबह से 3 से 4 शव देखे है.

ऐसे में 8 से 10 लोगों के मरने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। सारा प्रशासन जोरों से काम कर रहा है. बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है. पंचनामा करने के बाद पता चलेगा. राजस्व विभाग (Revenue Department) को पंचनामा कराने के निर्देश दिए गए है. इस बाढ़ से तालुका के 8 से 10 गांव प्रभावित हुए है.

See also  SBI ने 40 करोड़ ग्राहकों को किया Alert, अभी करें 'ये' काम नहीं तो बंद हो सकती हैं सभी सेवाएं

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites