नई दिल्ली l New Delhi :
आने वाली 31 जनवरी से संसद का बजट सत्र (Budget Session 2022 of Parliament ) शुरू होगा. कोरोना की तीसरी लहर के कारण इसमें संशय हो रहा था. कुछ दिनों पहले ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने संसद भवन (Parliament House) का मुआयना किया था. संसद में कार्य करने वाले कई कर्मचारी कोरोना पीड़ित है और कई नेता भी इस वक्त कोरोना से पीड़िता है.
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू होगा जब राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे और यह आठ अप्रैल को सम्पन्न होगा. सूत्रों ने संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की सिफारिशों का हवाला देते हुए आज शुक्रवार को यह जानकारी दी. केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जायेगा.
बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक चलेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद एक माह के अवकाश के बाद सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होगा और आठ अप्रैल तक चलेगा. लोकसभा अध्यक्ष ने देश में कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर संसद भवन परिसर में उठाये गए स्वास्थ्य से संबंधित कदमों एवं अन्य तैयारियों का जायजा लिया था.
Budget session of Parliament to start on January 31 pic.twitter.com/fvcTIW32Jf
— ANI (@ANI) January 14, 2022
