Maharashtra : नासिक, धुले, नंदुरबार के 31 ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे, ‘इतने’ करोड़ का कैश और संपत्ति जब्त

आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के नासिक, धुले और नंदुरबार में अलग-अलग ठिकानों में छापे मारे है l Income Tax raids on Nashik Dhule Nandurbar Maharashtra
आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के नासिक, धुले और नंदुरबार में अलग-अलग ठिकानों में छापे मारे है l Income Tax raids on Nashik Dhule Nandurbar Maharashtra
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

आयकर विभाग (Income Tax Department) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik), धुले (Dhule) और नंदुरबार (Nandurbar) में अलग-अलग ठिकानों में छापे (Income Tax Raids) मारे है. इस छापेमारी में लगभग 240 करोड़ तक की प्रॉपर्टी और कैश बरामद हुए है. जमीन खरीदने बेचने का धंधा करने वाले व्यापारी, सरकारी ठेकेदार और बिल्डर आयकर विभाग (IT Department) के निशाने पर है.

पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग ठिकानों में आईटी विभाग और ईडी (Directorate of Enforcement (ED) की ओर से लगातार छापेमारियां शुरू है. इन छापेमारियों में कुछ बड़ी मछलियां भी पकड़ी गई है. इसी सिलसिले में उत्तर महाराष्ट्र के कई इलाकों में आयकर विभाग की छापेमारियां शुरू है.

240 करोड़ में से 6 करोड़ का कैश और 5 करोड़ के गहने जब्त (Out of 240 crores, cash of 6 crores and jewelery worth 5 crores seized)

प्राप्त जानकारियों के मुताबिक उत्तर महाराष्ट्र (North Maharashtra) में पिछले पांच दिनों में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 31 ठिकानों पर छापेमारियां की है. नासिक, धुले, नंदुरबार में की गई इन छापमारियों में करीब 240 करोड़ का कैश और संपत्ति जब्त की गई है.

इनमें से 6 करोड़ कैश, 5 करोड़ के गहने (Jewelry) शामिल है. इतनी संपत्ति और कैश कैसे जमा किए गए? अब तक इन घोटालों पर किसी का ध्यान कैसे नहीं गया, यह सवाल उठ रहे है.

तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, अबतक 6 शव बरामद

एक साथ लगे 175 अधिकारी और 22 गाड़ी, कुछ इस तरह से हुई छापेमारी (175 officers and 22 vehicles engaged together, raids took place like this)

यह छापेमारी इस तरह ताबडतोड़ और अचानक बेहद मुस्तैदी से हुई कि, किसी को कुछ हवा भी नहीं लगा और भूमाफियाओं (Land mafia), भ्रष्ट ठेकेदारों और बिल्डरों (Builders) की हवा टाइट हो गई. जब कैश, आभूषण और संपत्तियों के कागजात निकलने शुरू हुए तो निकलते ही गए.

जब्त किए गए करोड़ों के कैश, आभूषण और सामान गिनने में 12 घंटे से ज्यादा समय लगा. संबंधित लोग इन खजानों का कोई संतोषजनक हिसाब नहीं दे पा रहे थे, बस वे सिर नीचे करके बैठे रहे और अधिकारी अपना काम करते रहे.

प्राप्त जानकारियों के मुताबिक इन छापेमारियों में सोने के बिस्किट, हीरे-जवाहरात बरामद हुए है. इन कार्रवाइयों को करने के लिए एक साथ 22 गाड़ियों की सेवाएं ली गईं और 174 कर्मचारी और अधिकारियों ने मिलकर अलग-अलग ठिकानों में छापेमारियों को अंजाम दिया.

ये सभी अधिकारी छोटी-छोटी टीम बनाकर अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचे और रेड्स को अंजाम दिया. छोटी-छोटी टुकड़ियों में अधिकारियों के बंटे होने की वजह से एक ही समय में कई जगहों में छापेमारियों को अंजाम दिया जा सका. अधिकारियों की टीम के साथ पुलिस (Police) दस्ते मौजूद थे और तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था साथ रही.

Nashik : नाशिक में भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर गरजे, कहा – राज्य में ‘कुशासन’ और ‘दुशासन’ सरकार का राज

See also  लग्नापूर्वीच 'या' गायिकेचा Porn Video व्हायरल; गायिकेने केले भावनिक आवाहन

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites