मुंबई l Mumbai :
मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच (Crime Branch of Mumbai Police) ने मंगलवार (20 अक्टूबर) को ‘सेक्स टूरिज्म’ का पर्दाफाश (Sex Tourism racket busted by mumbai police crime branch) किया है. इस मामले में दो महिला दलालों को अरेस्ट किया गया है और दो महिलाओं को सेक्स रैकेट से मुक्त करवाया गया है.
मुंबई पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि, एक महिला अपने सहयोगियों की मदद से ‘सेक्स टूरिज्म’ करवा रही है. जानकारी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम (crime branch team) ने ट्रैप बिछाया और इस महिला को ट्रैप में फंसा कर एक सहयोगी के साथ धरदबोच लिया. यह महिला इससे पहले 2002 में एक अन्य मामले में पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी है.
पुलिस ने नकली ग्राहक बन कर सेक्स रैकेट से जुड़ी महिला से संपर्क किया गया था. महिला ने गोवा की ट्रिप (Goa Trip) आयोजित कर साथ में दो लड़कियों को भेजने की बात कही है. कस्टमर को पैकेज देके लड़कियों के साथ गोवा ट्रिप पर भेजा जाता था.
महिला दलाल इस पूरे ट्रिप को ऑर्गनाइज करवाती थी. यह रैकेट लडकी से लेकर होटल तक सारा इंतजाम कर के ग्राहकों से पैसे वसूलने का काम कर रहा था.
Aryan Khan Drug case Update : आज भी नहीं मिली बेल, जेल में ही रहेंगे आर्यन खान, पढ़े डिटेल्स
