मुंबई l Mumbai :
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 8 नहीं 10 टीमें होंगी. आईपीएल की नयी टीमें की घोषणा हो गई है. संजीव गोयनका (Sanjeev Goenka) के स्वामित्व वाले आरपीएसजी ग्रुप (RPSG Group) ने 7090 करोड़ रुपये की बोली लगाकर लखनऊ फ्रेंचाइजी खरीदी है. निजी इक्विटी फर्म सीवीसी कैपिटल (Private equity firm CVC Capital) ने 5600 करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगाकर दूसरी आईपीएल फ्रेंचाइजी (IPL franchise) खरीदी है.
आरपीएसजी समूह (RPSG Group) और सीवीसी कैपिटल (CVC Capital) ने आईपीएल फ्रेंचाइजी (IPL franchise) के स्वामित्व अधिकार हासिल कर लिए है. कोलकाता के दिग्गज उद्योगपति संजीव गोयनका (Kolkata-based industrialist Sanjeev Goenka) के आरपी-एसजी समूह (RP-SG group) ने सोमवार (25 अक्टूबर) को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League (IPL) की लखनऊ फ्रेंचाइजी (Lucknow Franchise) 7090 करोड़ रुपये में खरीदी जबकि, अंतरराष्ट्रीय इक्विटी निवेश फर्म सीवीसी कैपिटल (International equity investment firm CVC Capital) ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी (Ahmedabad franchise) 5600 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने नाम की.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (Cricket Board of India (BCCI) को 2022 से आईपीएल में हिस्सा लेने वाली दो नई टीमों से 10 हजार करोड़ रुपये के आसपास मिलने की, उम्मीद थी लेकिन उसे 12,690 करोड़ रुपये की कमाई हुई. गोयनका फ्रेंचाइजी (Goenka Franchise) खरीदने के प्रबल दावेदारों में शामिल है.
इससे पहले आईपीएल में दो साल 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स (Rising Pune Supergiants) का स्वामित्व उनके पास था. दुबई (Dubai) में मौजूद बीसीसीआई (BCCI) के एक वरिष्ठ सूत्र ने पीटीआई (PTI) को नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘हां, आरपीएसजी (RPSG) ने 7090 करोड़ रुपये की सर्वाधिक बोली लगाई जबकि सीवीसी (CVC) ने 5600 करोड़ रुपये की दूसरी सबसे बड़ी बोली लगाई.
बीसीसीआई को इस करार से लगभग एक अरब 70 करोड़ डॉलर की कमाई होगी. ’’फ्रेंचाइजी को खरीदने की दौड़ में पिछड़ने वाली बड़ी कंपनियों में गौतम अडानी (Gautam Adani) का अडानी समूह (Adani Group) शामिल है जिसने लगभग पांच हजार करोड़ रुपये की बोली लगाई थी.
नहीं थम रहा जश्न, भारत पर जीत के बाद पाकिस्तान में नंगा नाच, हवाई फायरिंग में 12 लोगों को लगी गोली
मैनचेस्टर यूनाईटेड (Manchester United) का स्वामित्व रखने वाले ग्लेजर और टोरेंट समूह की बोली भी शीर्ष दो बोली में शामिल नहीं रही. बाइस कंपनियों ने 10 लाख रुपये का निविदा दस्तावेज खरीदा था लेकिन नई टीमों का आधार मूल्य दो हजार करोड़ रुपये होने के कारण सिर्फ पांच या छह गंभीर दावेदार ही दौड़ में थे.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (Board of Control for Cricket in India (BCCI) को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League (IPL) की दो नयी टीमों की नीलामी प्रक्रिया शुरू होने के बाद प्रत्येक फ्रेंचाइजी से 7000 करोड़ रुपये से 10,000 करोड़ रुपये तक मिलने की उम्मीद थी. 22 कंपनियां है, जिन्होंने 10 लाख रुपये के निविदा (टेंडर) दस्तावेज लिए थे. नयी टीमों के लिए आधार मूल्य 2000 करोड़ रुपये रखा गया था.
