मुंबई l Mumbai :
पिछले कुछ दिनों में कोरोना (Corona) का खतरा कम जरूर हुआ है लेकिन ये पूरी तरह से अभी टला नहीं है. महाराष्ट्र (Maharashtra) में संक्रमण की दूसरी लहर का सबसे बुरा असर देखने को मिला था जो अब तक जारी है. ताजा जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Bollywood Actress Kareena kapoor Khan) और अमृता अरोड़ा (Actress Amrita Arora) कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. (Actresses Kareena Kapoor Khan and Amrita Arora have been found to be Corona positive)
https://www.instagram.com/p/CSUvdgfsoYA/
सुपर स्प्रेडर होने का खतरा (Danger of being a super spreader)
बीएमसी (Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस करीना और एक्ट्रेस अमृता के सुपर स्प्रेडर होने की भी संभावना जताई जा रही है.
यह दोनों काफी अच्छी दोस्त है और बॉलीवुड (Bollywood) के कई सितारों से लगातार इनकी मुलाकातें होती रही है. साथ ही दोनों एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड की कई पार्टियों में शिरकत कर चुकी है.
कॉन्टैक्ट्स की ट्रेसिंग शुरू (Contact tracing begins by BMC)
बीएमसी ने इनके तुरंत कॉन्टैक्ट्स की ट्रेसिंग (Contacts Tracing) शुरू कर दी है. इनके कॉन्टैक्ट्स में से कुछ और हस्तियों की रिपोर्ट आज आ सकती है. दोनों एक्ट्रेस के पॉजिटिव पाए जाने के बाद बॉलीवुड में हड़कंप मच गया है.
बीएमसी की ओर से भी इनके संपर्क में आए लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट (RT-PCR Test) करने के आदेश दिए गए है. साथ ही इनने मिलने वालों की डिटेल और उनकी ट्रेसिंग की जा रही है.
See also Good News : SBI, PNB समेत इस Bank ने घटाईं ब्याज दरें, अभी चेक करें कितना सस्ता पड़ेगा Loan
