मुंबई l Mumbai :
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Bollywood superstar Shahrukh Khan) के पुत्र आर्यन खान (Aryan Khan), जिन्हें हालहीमें मुंबई क्रूज ड्रग्स (Mumbai cruise drugs case) मामले में गिरफ्तार किया गया था, मिली जानकारी के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau (NCB) की हिरासत में उनकी काउंसलिंग हुई है.
अपने सत्र के दौरान, आर्यन खान ने एनसीबी की मुंबई इकाई के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े (Samir Wankhede, The zonal director of NCB’s Mumbai unit) से वादा किया कि, वह कुछ ऐसे करेंगे कि, जिससे उनको नाज होगा.
आर्यन खान ने कहा कि, अपनी रिहाई के बाद, वह “गरीबों और दलितों के सामाजिक और वित्तीय उत्थान” के लिए काम करेंगे और कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे वह गलत कारणों से चर्चा में न आएं. उन्होंने कहा, “मैं कुछ ऐसा करूंगा जिससे आपको एक दिन मुझ पर गर्व महसूस होगा.”
आर्यन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) द्वारा 02 अक्टूबर (शनिवार) को मुंबई तट पर एक क्रूज जहाज से एक कथित ड्रग जब्ती के बाद गिरफ्तार किया गया था. जहाज पर कथित तौर पर एक रेव पार्टी (Rave party case) हो रही थी और आर्यन खान वहां मौजूद थे. आर्यन खान वर्तमान में आर्थर रोड जेल में बंद है.
07 अक्टूबर (गुरुवार) को आर्यन खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. अगले दिन, उन्हें एनसीबी की हिरासत से मुंबई के आर्थर रोड जेल (Arthur Road Jail in Mumbai) में स्थानांतरित कर दिया गया.
एनसीबी के अधिकारियों ने कहा कि, उन्होंने छापेमारी के दौरान 13 ग्राम कोकीन (Cocaine), 5 ग्राम एमडी (MD), 21 ग्राम चरस (Charas), एमडीएमए (MDMA Ecstasy) की 22 गोलियां और 1.33 लाख रुपये नकद जब्त किए. गिरफ्तारी के बाद, आर्यन खान ने एनसीबी द्वारा गिरफ्तार की गई दो महिलाओं सहित सात अन्य आरोपियों के साथ परामर्श सत्र में शामिल हुए. समीर वानखेड़े सहित एनजीओ (NGO) कार्यकर्ताओं और एनसीबी अधिकारियों ने उनकी काउंसलिंग की है.
