Shiv Sena Dussehra Rally 2021 : हमारा आवाज दबाने वाला कभी पैदा नहीं होगा, हिम्मत है तो सरकार गिराकर दिखाओ : उद्धव ठाकरे का BJP को खुला चैलेंज

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वार्षिक दशहरा उत्सव को संबोधित करते हुए कहा क‍ि, हमारा आवाज दबाने वाला कभी पैदा नहीं होगा, हिम्मत है तो सरकार गिराकर दिखाओ l Shiv Sena Dussehra Rally 2021
महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वार्षिक दशहरा उत्सव को संबोधित करते हुए कहा क‍ि, हमारा आवाज दबाने वाला कभी पैदा नहीं होगा, हिम्मत है तो सरकार गिराकर दिखाओ l Shiv Sena Dussehra Rally 2021
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे (Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray) ने शुक्रवार (15 अक्टूबर) को वार्षिक दशहरा उत्सव में ‘हिंदुत्‍व’ को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat) पर जोरदार हमला बोला है.

सीएम उद्धव ने कहा क‍ि, आज आरएसएस (Rashtriya Swayamsevak Sangh RSS) की भी सभा हुई. उसमे हिंदुत्व की बात हुई. मैं मोहन जी (मोहन भागवत) को कहता हूं कि, माफ कीजिए, आज मैं आप पर टीका नहीं कर रहा. हिंदुत्व का मतलब ‘राष्ट्र प्रेम’ है. बालासाहेब (Balasaheb Thackeray) ने कहा था कि, पहले हम देशवासी है, उसके बाद धर्म आता है.

धर्म घर पर रख हम जब बाहर निकलते है, तब देश हमारा धर्म होता है. इस दौरान सीएम उद्धव ने बीजेपी (BJP)को ललकारते हुए कहा क‍ि, हमारी आवाज दबाने वाला कभी जन्म नहीं ले सकता.. अगले महीने हमारी सरकार को दो साल हो जाएंगे.. अब भी कहता हूं, हिम्मत हो तो इस सरकार को गिराकर दिखाओ?

उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘आज मोहन भागवत ने कहा, जो पिछली बार भी कहा था वो सही है कि, पहले सभी के पूर्वज एक थे, बिल्कुल पहले नहीं जा रहे, नहीं तो बंदर तक पहुंच जाएंगे.

लेकिन अगर सबके पूर्वज एक है तो फिर विपक्ष वाले के पूर्वज इसमें नहीं है क्या, किसानों के पूर्वज नहीं है क्या, जिन पर गाड़ी चढ़ाया गया, यह नहीं है क्या? उद्धव ने सवाल करते हुए कहा क‍ि, मैं मोहन जी को पूछता हूं कि, क्या आप इससे सहमत हैं जो उनके साथ हो रहा है. आम आदमी से कहना चाहता हूं कि, वोट सबसे बड़ा हथियार है.

See also  दे दणा दण! हायप्रोफाईल शाळेच्या विद्यार्थिनींमध्ये 'फ्री' स्टाईल राडा, पाहा व्हिडीओ

https://www.facebook.com/shivsena.199/videos/213888697504287

उद्धव ने बीजेपी को ललकारा-हिम्मत हो तो सरकार को गिराकर दिखाओ (Uddhav challenged BJP – If you have the courage, then show the government by bringing down)

उद्धव ठाकरे ने कहा क‍ि, मोहन जी ने आज कहा कि, जो लड़ाई है वो विचार से होना चाहिए, युद्ध नहीं.. यह आपको उनको भी बतानी चाहिए, जो सत्ता में रहने के लिए कुछ भी कर रहे है.. नशा की बात की गई, नशा पर कार्रवाई उठाई जानी चाहिए.. लेकिन जो सत्ता का नशा कर रहे है, उनका क्या.. कुछ भी कर सत्ता में रहना है. सीएम उद्धव ने बीजेपी को ललकारते हुए कहा क‍ि, अगले महीने हमारी सरकार को दो साल हो जाएंगे.. अब भी कहता हूं, हिम्मत हो तो इस सरकार को गिराकर दिखाओ?

‘ईडी, सीबीआई से हम नहीं डरते’ (We are not afraid of ED, CBI)

सीएम उद्धव ने कहा क‍ि, परसो हर्षवर्धन पाटिल (Harshvardhan Patil) ने कहा कि, मैं बीजेपी में गया हूँ.. मैं मतलब हर्षवर्धन पाटिल.. मैं कभी नहीं जा सकता. हर्षवर्धन पाटिल उस विदेशी शख्स की तरह बात करते हैं जो कहता है कि, पहले मैं सो नहीं पाता था, लेकिन बीजेपी में जाने के बाद नींद अच्छी आती है.. हर्षवर्धन पाटिल ने ऐसा ही बात किया. सीएम ने कहा क‍ि, हमें शिवाजी महाराज (Shivaji Maharaj) और शिवसेना प्रमुख (Shiv Sena chief) ने सिखाया क‍ि, किसी से डरना नहीं है.. ईडी, सीबीआई (Central Bureau of Investigation CBI) से हम नहीं डरते. उन्‍होंने कहा क‍ि, धमका कर पुलिस के पीछे छि‍पने वाले हम नहीं है. इस तरह के कई लोग है जो ऐसे ही बात करते है…

‘मेरे अलावा भी शिवसैनिक मुख्यमंत्री बनेंगे’ (Apart from me, Shiv Sainiks will also become Chief Minister)

सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा क‍ि, हिंदुत्व तो मुद्दा है ही. आज मेरी ही तरह आरएसएस की भी सभा होती है. हमारे विचार एक हैं, हिंदुत्व.. इसलिए हम बीजेपी के साथ गए थे.. तुमने वचन नहीं माना, नहीं तो हम साथ होते.. इसलिए मैंने पिताजी को जो वचन दिया, उसके लिए मैं मुख्यमंत्री बना. मेरे अलावा भी शिवसैनिक मुख्यमंत्री बनेंगे. अगर उन्होंने अपना वचन निभाया होता तो शायद मैं राजनीति से भी चल जाता. लेकिन जो करना था, वो मैंने किया.

‘मैं वो ‘झोला वाला’ आदमी नहीं हूं’

उद्धव ने पीएम मोदी (PM Narendra Modi) पर न‍िशाना साधते हुए कहा क‍ि, मैं वो ‘झोला वाला’ आदमी नहीं हूं. आज आरएसएस की भी सभा हुई. हिंदुत्व की बात हुई.. मैं मोहन जी को कहता हूं कि माफ कीजिए, आज मैं आप पर टीका नहीं कर रहा. हिंदुत्व का मतलब ‘राष्ट्र प्रेम’ है.

बालासाहेब ने कहा था कि, पहले हम देशवासी है, उसके बाद धर्म आता है. धर्म घर पर रख हम जब बाहर निकलते है, तब देश हमारा धर्म होता है. जब हम देश को धर्म बनकर आगे निकलते है और कोई दूसरा धर्म के नाम पर कुछ भी करता है तो उसके खिलाफ बोलना भी हमारा कर्तव्य है.

See also  Delhi Firing Video : राजधानी दिल्ली के Rohini Court में फायरिंग, Gogi Gang का सरगना मारा गया, कई घायल

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites