LokSabha Secretariat Recruitment 2021 :
लोकसभा सचिवालय (Sabha Secretariat recruitment) के अंतर्गत विभिन्न पद भरे जाने वाले है. इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना प्रकाशित की गई है और पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा (Age Limit), अनुभव (Experience), वेतन (Salary) का विवरण दिया गया है. इन पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन मांगे जा रहे है.
लोकसभा सचिवालय (Lok Sabha Secretariat) के तहत सुरक्षा सहायक ग्रेड- II (तकनीकी) (Security Assistant Grade-II (Technical)) के पद के लिए कुल 10 रिक्तियां भरी जाएंगी. सेन्ट्रल/स्टेट पुलिस ऑर्गनायझेशन/कैबिनेट सेक्रेटरिएट/इंटेलिजेंट्स ब्यूरो (Central / State Police Organization/Cabinet Secretariat/Intelligence Bureau) में कार्य अनुभव रखने वालों को वरीयता दी जाएगी.
पे मैट्रिक्स लेवल 6 (Pay Matrix Level 6) या पे मैट्रिक्स लेवल 5 (Pay Matrix Level 5) और 5 साल के कार्य अनुभव वाला अधिकारी इसके लिए आवेदन कर सकता है. या पे मैट्रिक्स लेवल 5 (Pay Matrix Level 5), लेवल 4 (Level 4) और लेवल 3 (Level 3) एक साथ 10 साल का अनुभव आवश्यक है. यह भर्ती 3 साल की अवधि के लिए होगी. पद की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस अवधि को 7 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है.
