Maharashtra Rain Alert : अगले 24 घंटे बेहद अहम, ‘इन’ 18 जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिश

महाराष्ट्र के कई जिलोमे कल से मूसलाधार बारिश शुरू हुई हैंl महाराष्ट्र के लिए अगले 24 घंटे अहम हैंl अगले 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में और भी जोरदार बरसात का अनुमान हैं
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई जिलोमे कल (30 अगस्त) से मूसलाधार बारिश शुरू हुई हैंl इसीबीच महाराष्ट्र के लिए अगले 24 घंटे अहम हैंl अगले 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में औरभी जोरदार बरसात का अनुमान हैंl (Heavy rains are expected in many areas of the Maharashtra state.)

मुंबई, ठाणे, उत्तर कोंकण में जोरदार बरसात होने का अनुमान भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (Indian Meteorological Center) (IMD) द्वारा जताया गया हैंl पिछले दो-तीन दिनों से राज्य में रिमझिम बारिश शुरू हैंl लेकिन अब मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बरसात का ज़ोर औरभी बढ़ने वाला हैंl

Maharashtra : 1.5 करोड़ लोगों को लगी Corona Vaccine की दोनों खुराक

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कम दाब का क्षेत्र तैयार होने की वजह से उसका प्रभाव सीधा प्रभाव महाराष्ट्र में पड़ने का अनुमान हैंl मुंबई सहित ठाणे, पालघर, मराठवाडा, कोंकण, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र के उत्तरी हिस्से (Thane, Palghar, Marathwada, Konkan, Vidarbha, northern part of Madhya Maharashtra including Mumbai) में जम कर बरसात होगी. ऐसे कुल 18 जिलों में जोरदार बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा हैंl

See also  क्या आपको पता है? Corona Vaccine लगवाने के बाद बनने वाली एंटीबॉडी कितने समय तक रहती है प्रभावी, यहां पढ़ें

महाराष्ट्र के इन ठिकानों के लिए जारी किए गए हैं ‘यलो अलर्ट’ (Yellow alerts)

बुलढाणा, अकोला, वाशिम, उस्मानाबाद, परभणी, हिंगोली, लातूर, नांदेड़, यवतमाल, अमरावती, वर्धा, चंद्रपुर, गढ़चिरोली, नागपुर, भंडारा, गोंदिया और कोंकण के सिंधुदुर्ग-रत्नागिरि में मौसम विभाग ने ‘यलो अलर्ट’ जारी किया हैंl (Buldhana, Akola, Washim, Osmanabad, Parbhani, Hingoli, Latur, Nanded, Yavatmal, Amravati, Wardha, Chandrapur, Gadchiroli, Nagpur, Bhandara, Gondia and Sindhudurg-Ratnagiri of Konkan) अकोला में सोमवार (30 अगस्त) से ही भारी बारिश शुरू है. कोंकण के रत्नागिरि में मंगलवार (31 अगस्त) तक कुछ इलाकों में बरसात का जोर बढ़नेकी आशंका हैंl

इन ठिकानों में जारी किए गए हैं ‘ऑरेंज अलर्ट’ Orange Alert

ठाणे और रायगढ़ में आज मंगलवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया हैंl वही पालघर में बुधवार (01 सितम्बर) को कुछ जगहों पर मूसलाधार से अधिक मूसलाधार बरसात होने का अनुमान लगाया जा रहा हैंl मुंबई में आज (मंगलवार) और कल (बुधवार) को मूसलाधार बरसात होने का अनुमान है.

इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र के नासिक (Nashik) में आज (मंगलवार) के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. उत्तर महाराष्ट्र जलगांव (Jalgaon) में कल (सोमवार) और आज (मंगलवार) तो नंदुरबार (Nandurbar) में आज (मंगलवार) और कल (बुधवार) को कई ठिकानों में मूसलाधार बरसात होने का अनुमान हैंl

विदर्भ में भी बरसात का जोर बढ़ेगा का अनुमान हैंl लेकिन पश्चिम महाराष्ट्र (Western Maharashtra) में फिलहाल अधिक बरसात होने का कोई अनुमान नहीं जताया गया हैंl

See also  Nanded : सोयाबीन, ज्वार फसलों की कटाई शुरू, रास्त दाम न मिलने से किसान नाराज

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites