मुंबई l Mumbai :
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (Maharashtra Public Service Commission (MPSC) का बहुप्रतीक्षित विज्ञापन आखिरकार जारी हो गया है. आयोग ने पिछले दो साल में कोरोना के चलते एक भी विज्ञापन जारी नहीं किया है.
लेकिन, आज आखिरकार 2021 का विज्ञापन जारी कर दिया गया है. आयोग ने 16 कैटेगरी में 290 पदों पर भर्ती करेगा. (MPSC commission will recruit 290 posts in 16 categories)
राज्यसेवा पूर्व परीक्षा 2021 ची जाहिरात आयोगाच्या संकेतस्थळावर प्रसिद्ध करण्यात आली आहे. पूर्व परीक्षा दिनांक 2 जानेवारी, 2022 रोजी व मुख्य परीक्षा दिनांक 7, 8 व 9 मे, 2022 रोजी आयोजित करण्यात येईल. https://t.co/XnX063nev0
— Maharashtra Public Service Commission (@mpsc_office) October 4, 2021
आयोग द्वारा ट्विटर पर दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य सेवा पूर्व परीक्षा (State service Pre-examination) 2 जनवरी 2022 MPSC के द्वारा आयोजित की जाएगी. आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर एक विस्तृत विज्ञापन प्रकाशित किया गया है.
प्री-परीक्षा 2 जनवरी, 2022 को और मुख्य परीक्षा 7, 8 और 9 मई, 2022 को होगी. आवेदन 5 अक्टूबर दोपहर 2 बजे से जमा किए जा सकते है, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है.
MPSC State Service Exam 2021 : राज्य सेवा 2021 की भर्ती में पुरे 100 पदों की बढ़ोतरी, जाने डिटेल्स
इन पदों पर भर्ती (MPSC recruitment to these posts)
-
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के माध्यम से 12 उप कलेक्टर
-
16 पुलिस उपाधीक्षक
-
16 सहकारी राज्य कर आयुक्त
-
15 समूह विकास अधिकारी
-
15 सहायक निदेशक
-
महाराष्ट्र वित्त और लेखा सेवा समूह-ए,
-
4 उद्योग उप निदेशक
-
22 सहायक श्रम आयुक्त
-
25 उप शिक्षा अधिकारी
-
39 कक्ष अधिकारी
-
4 सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी
-
17 सहायक समूह विकास अधिकारी
-
18 सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां
-
15 भूमि अभिलेख उप अधीक्षक
-
1 उप अधीक्षक राज्य आबकारी, उप अधीक्षक
राज्य सेवा परीक्षा 2021 राज्य आबकारी 1 और 54 सहकारी श्रम अधिकारी पदों के लिए आयोजित की गई है.
