चीन l China :
समूचे दुनिया के लिए एक बुरी खबर है. चीन में एक बार फिर कोरोना वायरस (Corona virus) का कहर देखने को मिल रहा है. संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोखने के लिए चीन सरकार (Chinese government) ने उत्तरपश्चिमी शहर लान्झोउ (Northwestern city of Lanzhou) में कड़क लॉकडाउन लगा दिया है.
लान्झोउ शहर की आबादी करीब 40 लाख है. चीन ने स्थानीय स्तर पर बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को कम करने के लिए आज मंगलवार (26 अक्टूबर) को इस लॉकडाउन की घोषणा की है (Lockdown in China). लोगों से कहा गया है कि, वह घर से बाहर ना निकलें. उन्हें केवल इमरजेंसी में ही घर से बाहर निकलने की अनुमति दी गई है.
29 स्थानीय मामले (29 local cases) दर्ज किए जाने के बाद स्थानीय सरकार ने एक बयान जारी कर बताया कि, शहर में लॉकडाउन (Lockdown) लागू हो गया है. लान्झोउ (Lanzhou) के अधिकारियों ने बताया कि, लोगों के आने-जाने पर सख्ती से नजर रखी जाएगी. वह केवल इलाज या जरूरी सामान लेने के लिए ही घर से निकल सकेंगे.
