Aryan Khan Bail : शाहरुख खान की ‘मन्नत’ पूरी, आर्यन खान को मिली जमानत

Aryan Khan Bail : शाहरुख खान की 'मन्नत' पूरी, आर्यन खान को मिली जमानत l Bombay High Court allows bail to Aryank Khan
Aryan Khan Bail : शाहरुख खान की 'मन्नत' पूरी, आर्यन खान को मिली जमानत l Bombay High Court allows bail to Aryank Khan
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले (Mumbai cruise drugs case) में आर्यन खान (Aryan Khan Bail) को बड़ी राहत मिली है. बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने आर्यन खान को जमानत दे दी है. आर्यन के साथ ही अरबाज मर्चेंट (Arbaaz Merchant) और मुनमुन भुनेजा (Munmun Bhuneja) की बेल याचिका भी कोर्ट (Bombay HC) ने स्वीकार कर ली.

करीब 25 दिन से तीनों आरोपी एनसीबी (NCB) की गिरफ्त में थे. इससे पहले सेशन कोर्ट ने उन्हें बेल देने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया था. अब तीनों की जमानत हाई कोर्ट ने मंजूर कर ली है, हालांकि एनसीबी (Narcotics Control Bureau (NCB) ने तीनों की जनामत का बहुत विरोध किया था.

जांच एजेंसी ने कहा था कि, इस अपराध के लिए उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती. लेकिन आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी (lawyer Mukul Rohatgi) ने उन्हें जमानत दिलवाने के लिए कई स्ट्रॉन्ग पॉइंट (Strong Point) कोर्ट के सामने रखे थे.

25 दिनों बाद मुस्कुराया ‘मन्नत’, फैन्स मना रहे ‘दिवाली’

बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत मिलने के बाद भी आर्यन आज घर नहीं जा सकेंगे. आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ने बताया है कि, वो आज नहीं छूटेंगे. उन्होंने कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन को जमानत दे दी है.

हालांकि, आज वह घर नहीं जा सकेंगे. मुकुल रोहतगी ने मीडिया को बताया कि डिटेल ऑर्डर कल आएगा. तब तक वह जेल में ही रहेंगे. आर्यन कल या परसों जेल से वापस घर जा सकेंगे.

See also  जिल्ह्यातील सेंद्रिय हळदी प्रकल्पाला राज्यपालांची भेट

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites