UP चुनाव से पहले BJP को तगड़ा झटका, 4 घंटे के भीतर 5 विधायकों ने दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी के लिए आज मंगलवार का दिन सही मायनों में मंगल नहीं, बल्कि अशुभ साबित हुआ है l Uttar Pradesh Assembly Elections 2022
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी के लिए आज मंगलवार का दिन सही मायनों में मंगल नहीं, बल्कि अशुभ साबित हुआ है l Uttar Pradesh Assembly Elections 2022
Share on Social Sites

लखनऊ l Lucknow :

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के लिए आज मंगलवार का दिन सही मायनों में मंगल नहीं, बल्कि अशुभ साबित हुआ है. महज चार घंटों के भीतर बीजेपी के 5 विधायकों ने इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की साइकिल में सवार होने का निर्णय लिया है.

इन विधायकों में सबसे महत्वपूर्ण चेहरा योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (MLAs was Swami Prasad Maurya) रहे. उनके अलावा तिलहर से बीजेपी विधायक रोशन लाल वर्मा (BJP MLA from Tilhar Roshan Lal Verma) भी मौर्य के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे है.

वहीं बांदा की तिंदवारी सीट से BJP विधायक ब्रजेश प्रजापति (BJP MLA Brajesh Prajapati from Banda’s Tindwari) और बिल्हौर से BJP विधायक भगवती सागर (BJP MLA from Bilhaur Bhagwati Sagar) ने भी इस्तीफा दे दिया है. साथ ही विधूना (औरैया) से विधायक विनय शाक्य (Vinay Shakya, MLA from Vidhuna Vidhuna (Auraiya) ने भी अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया.

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी विधायकों का पार्टी को छोड़कर जाना यह भाजपा के लिए अच्छा संकेत नहीं है. ऐसा माना जा रहा है कि विधायकों के इस्तीफे के पीछे सबसे बड़ा कारण पार्टी नेतृत्व द्वारा उनकी उपेक्षा है.

उधर, समाजवादी पार्टी में शामिल हुए केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा है कि, अभी BJP के 10 से 12 विधायक पार्टी छोड़कर सपा में शामिल हो सकते है. चुनाव से पहले यूपी की सियासत में आए इस बवाल के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ट्वीट किया है और उनसे एक बार फिर बैठकर बात करने की बात कही है और उनके फैसले को जल्दबाजी से भरा फैसला बताया है.

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के बाद, इस्तीफों की आई बाढ़ ने बीजेपी की चिंता जरूर बढ़ाई है. राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने मौर्य ने कहा कि, सत्ता के लालच में माफिया गुंडा दंगाई किसी को भी अखिलेशजी सपा में शामिल कर रहे है और लोगों की सुरक्षा और आस्था से खिलवाड़ करना इनकी पुरानी आदत है. ये नयी नहीं, ये वही सपा है.

See also  Video : क्रूरतेचा कळस! 'नापाक' पाकिस्तानमध्ये हिंदू मुलीची भररस्त्यात गोळ्या घालून हत्या

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites