मुंबई l Mumbai :
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Bollywood actress Sunny Leone) का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ”मधुबन में राधिका नाचे” (Madhuban Mein Radhika Nache Re) को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. सनी लियोनी और गाने के मेकर्स पर हिन्दू धर्म (Hindu religion) की भावनाओं को आहात करने का आरोप है. इस गाने को सिंगर कनिका कपूर (Singer Kanika Kapoor) ने गाया है.
अयोध्या के साधूं-संतों ने भी सनी लियोनी के इस गाने पर आपत्ति जताई है. अब मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सनी लियोनी पर भड़क गए है. एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Madhya Pradesh Home Minister Narottam Mishra) ने रविवार (26 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनी लियोनी को माफी मांगने को कहा है.
सनी लिऑनीला ‘टफ’ देण्यासाठी आणखी एका ‘पॉर्न स्टार’ची बॉलिवूडमध्ये एंट्री
नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि, ‘मधुबन में राधिका नाचे’ गाना हिंदुओ की भावना को आहत करने वाला है. नरोत्तम मिश्रा ने 3 दिनों के भीतर गाने को यूट्यूब (YouTube) से हटाने की चेतावनी दी है। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने एफआईआर की धमकी दी है.
https://www.instagram.com/p/CX8bJZpvKi9/
22 दिसंबर को रिलीज हुआ ‘मधुबन में राधिका नाचे’ गाना (Song ‘Madhuban Mein Radhika Naache’ released on December 22)
‘मधुबन में राधिका नाचे’ गाने का वीडियो 22 दिसंबर को रिलीज किया गया है. संगीत वीडियो को सारेगामा म्यूजिक (Saregama Music) द्वारा जारी किया गया था और इसमें कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती (Arindam Chakraborty) ने अपनी आवाज दी है. गाने में डांस करते हुए सनी लियोनी नजर आ रही है. इस गाने को मूल रूप से मोहम्मद रफी (Mohammad Rafi) ने 1960 की फिल्म कोहिनूर (film Kohinoor) के लिए गाया था.
कुछ विधर्मी लगातार हिंदू भावनाओं को आहत कर रहे हैं। ‘मधुबन में राधिका नाचे’ ऐसा ही कुत्सित प्रयास है। मैं सनी लियोनी जी व शारिब तोशी जी को हिदायत दे रहा हूं कि समझें और संभलें। अगर तीन दिन में दोनों ने माफी माँगकर गाना नहीं हटाया तो हम उनके खिलाफ एक्शन लेंगे। pic.twitter.com/9DbgQV4cuy
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 26, 2021
‘सनी लियोनी के पास 3 दिनों का वक्त है, माफी मांगे नहीं तो…’ (Sunny Leone has 3 days to apologize or else)
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार (26 दिसंबर) को ट्वीट किया. नरोत्तम मिश्रा ने लिखा, ”कुछ विधर्मी लगातार हिंदू भावनाओं को आहत कर रहे है. ‘मधुबन में राधिका नाचे’ ऐसा ही कुत्सित प्रयास है. मैं सनी लियोनी जी और शारिब तोशी जी को हिदायत दे रहा हूं कि, समझें और संभलें. अगर तीन दिन में दोनों ने माफी मांगकर गाना नहीं हटाया तो हम उनके खिलाफ एक्शन लेंगे.”
‘अश्लील’ डांस कर सनी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहीं’ (Sunny is hurting religious sentiments by dancing obscene)
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) में पुजारियों ने भी सनी लियोन के “मधुबन में राधिका नचे” गाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. पुजारियों का कहना है कि, सनी लियोनी “मधुबन में राधिका नचे” गाने पर “अश्लील” डांस करके उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत कर रही हूं.
समाचार एजेंसी के अनुसार, वृंदावन के संत नवल गिरि महाराज ने कहा, “अगर सरकार अभिनेत्री (सनी लियोनी) के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है और उसके वीडियो एल्बम पर प्रतिबंध नहीं लगाती है तो हम अदालत जाएंगे.”
https://www.instagram.com/p/CXxo7FUjCsX/
