नई दिल्ली l New Delhi :
भारत की इंटरनेशनल शूटर कुश सीरत कौर संधू (Khush Seerat Kaur Sandhu) ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली, उनकी उम्र महज 17 साल की थी. मिली जानकारी के मुताबिक, मौत के वक्त कुश सीरत पंजाब (Punjab) के फरीदकोट (Faridkot) में अपने घर में मौजूद थीं.
अपनी ही पिस्टल से खुद को मारी गोली (Shot himself with his own pistol)
फरीदकोट सिटी पुलिस के एसएचओ हरजिंदर सिंह (Harjinder Singh, SHO of Faridkot City Police) ने मिडिया को बताया की , ‘गुरुवार की सुबह हमें कंट्रोल रूम से कॉल आया कि, एक लड़की ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली है जिसका घर फरीदकोट (Faridkot) के हरिंदर नगर (Harinder Nagar) की गली नंबर-4 में है. हमें वहा खुश सीरत कौर संधू की लाश मिली. उसने प्वाइंट 22 पिस्टल (Point 22 pistol) से खुद के सिर पर गोली मारी, जहां जख्म के निशान है.’
शूटर कुश सीरत ने क्यों उठाया ऐसा कदम? (Why did shooter Kush Seerat take such a step?)
खुश सीरत कौर संधू (Khush Seerat Kaur Sandhu) ने कथित तौर पर कल गुरुवार (09 दिसंबर) की सुबह खुद को गोली मार ली. संधू ने नेशनल लेवल (National Level) पर कई मेडल्स अपने नाम किये है, स्थानिक पुलिस ने कहा कि, उसने इसलिए खुदकुशी की, क्योंकि वो अपनी हाल की परफॉरमेंस से काफी दुखी थीं.
उनके पास से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट (No suicide note was found)
पुलिस ने बताया कि, मौका ए वारदात से अब तक कोई सुसाइड नोट (Suicide Note) नहीं मिला है, लेकिन उनके परिजनों ने पुलिस को बताया कि, हाल ही में दिल्ली में हुए नेशनल चैंपियनशिप (National Championships) में अपने प्रदर्शन को लेकर खुश सीरत कौर संधू (Khush Seerat Kaur Sandhu) काफी परेशान थीं.
Disheartening to know that International-level shooter Khush Seerat Kaur Sandhu has lost her precious life. She had won multiple national medals. My deepest condolences to the family. pic.twitter.com/4ZbEVAmJR8
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) December 10, 2021
