Video : कैसे हुआ CDS बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे से ठीक पहले का वीडियो आया सामने

CDS बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के पहले का एक वीडियो सामने आया है. CDS Bipin Rawat helicopter crash video before accident
CDS बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के पहले का एक वीडियो सामने आया है. CDS Bipin Rawat helicopter crash video before accident
Share on Social Sites

नई दिल्ली l New Delhi :

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (Chief of Defense Staff Gen Bipin Rawat) का कल बुधवार (08 दिसंबर) को एक हेलिकॉप्टर क्रैश (helicopter crash) में निधन हो गया.

रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत (Madhulika Rawat), स्टाफ के 2 सदस्य और 9 अन्य लोगों की भी हादसे में मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब हेलिकॉप्टर लैंड करने वाला था. दुर्घटनाग्रस्त होने के पहले हेलिकॉप्टर का एक वीडियो (CDS Bipin Rawat helicopter crash video) सामने आया है.

Mi-17v5 Crash : हेलिकॉप्टर हादसे में एकमात्र जिंदा बचे कैप्टन वरुण सिंह के बारे में डॉक्टरों ने दिया ‘ये’ अपडेट

वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे हेलीकॉप्टर कोहरे से बाहर निकला और आसमान में दिखा. कुछ सेकेंड्स के वीडियो से यह स्पष्ट हो रहा है कि, घटनास्थल का मौसम खराब था.

इस वीडियो में कुछ स्थानीय लोग दिख रहे है. इन्होंने भी जब हेलिकॉप्टर की आवाज सुनी तो उसकी ओर देखा. गौरतलब है कि, पहाड़ों में मौसम कभी भी बदल सकता है. हालांकि, हेलिकॉप्टर को जब भी उड़ान के लिए तैयार किया जाता है तो उसे सभी पैरामीटर्स पर चेक किया जाता है.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (Chief of Defense Staff) सुबह 8:47 बजे पालम एयरबेस (Palam Airbase) से भारतीय वायुसेना के एम्बरर विमान (Air Force Ember aircraft) से रवाना हुए थे और सुबह 11:34 बजे सुलुर एयरबेस पर पहुंचे.

सुलुर (Sulur) से उन्होंने एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर से करीब 11:48 बजे वेलिंगटन के लिए उड़ान भरी. उन्होंने बताया कि, हेलीकॉप्टर दोपहर 12:22 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ.

अलविदा… CDS जनरल बिपिन रावत, हेलिकॉप्टर हादसे में पत्नी सहित 13 लोगों की मौत

See also  GST ची ‘रेड’... भिंतीत लपवल्या 10 कोटींच्या नोटा आणि 19 किलो चांदीच्या विटा!

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites