Omicron Variant Updates : महाराष्ट्र के ‘इस’ इलाके में विदेश से लौटे 100 से ज्यादा यात्री गायब, देश में ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या बढ़कर हुई ‘इतनी’

Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

महाराष्ट्र राज्य (Maharashtra state) की राजधानी मुंबई (Mumbai) में सोमवार (06 दिसंबर) को कोरोना वायरस (Corona virus) के ओमीक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) के दो नए मामले रिपोर्ट किए गए. इस तरह भारत में इस नए ओमीक्रॉन वेरिएंट के सामने आए कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 23 हो गई है.

ओमीक्रॉन वेरिएंट के पहले दो केस कर्नाटक (Karnataka) में रिपोर्ट किए गए, इसके बाद एक केस गुजरात (Gujarat) और एक मामला महाराष्ट्र में सामने आया. वहीं, रविवार (05 दिसंबर) को महाराष्ट्र के पुणे (Pune) में सात मामले रिपोर्ट किए गए, जिसमें से छह केस एक ही परिवार के थे.

इसके बाद जयपुर (Jaipur) में ओमीक्रॉन वेरिएंट के एक साथ नौ मामले सामने आए. इन सभी लोगों ने एक शादी में हिस्सा लिया था. इसके अलावा, राजधानी दिल्ली (Delhi) में ओमीक्रॉन वेरिएंट का एक केस सामने आया है.

अगर आप भी करते है ‘ये’ काम तो कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा ‘ओमिक्रॉन’, स्टडी में दावा 225 गुना कम हो जाता है खतरा

थाणे में 109 विदेश से लौटे यात्री गायब (109 foreign returnees missing in Thane)

ओमीक्रॉन वेरिएंट के खतरे के बीच महाराष्ट्र के थाणे इलाके में विदेश से लौटे 295 यात्रियों में से 109 यात्री गायब है. इन लोगों का अभी तक कुछ अता-पता नहीं चल पाया है. कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (Kalyan-Dombivli Municipal Corporation (KDMC) के प्रमुख विजय सूर्यवंशी (Vijay Suryavanshi) ने बताया कि, इनमें से कुछ लोगों के मोबाइल फोन बंद है, जबकि उनके पते पर ताला लगा हुआ है. विदेशों से आने वाले लोगों के लिए सात दिनों (Home quarantine of seven days) का होम क्वारंटीन और आठवें दिन कोरोना टेस्ट (Corona Test) अनिवार्य है.

एलएनजेपी में रखे गए तीन और अंतरराष्ट्रीय यात्री (Three more international passengers kept in LNJP)

अधिकारियों ने कहा कि, तीन और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को सोमवार को दिल्ली सरकार द्वारा संचालित लोक नायक अस्पताल (Lok Nayak Hospital) की विशेष सुविधा में भर्ती कराया गया. इसमें से दो व्यक्ति संक्रमित है और एक संदिग्ध है.

उन्होंने बताया कि, इस विशेष सुविधा को ओमीक्रॉन से संक्रमित लोगों को आइसोलेट (Isolate) करने और उनका इलाज करने के लिए बनाया गया है. इस सुविधा में अभी 26 लोगों को रखा गया है, जो वायरस के अलग अलग वेरिएंट से संक्रमित है.

आज से शुरू होंगी विक्की-कैटरीना की शादी की रस्में, सिर्फ ‘इतने’ ही मेहमानों को न्यौता, ‘इस’ देश से मंगवाई खास सब्जियां

ओमीक्रॉन पर उत्तर प्रदेश ने जारी किए नए दिशा-निर्देश (Uttar Pradesh issued new guidelines on Omicron)

उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh government) ने सभी जिलों के लिए ओमीक्रॉन वेरिएंट के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए है. इसमें कहा गया कि, राज्य में आने वाले यात्रियों के आरटी-पीसीआर टेस्ट (RT-PCR test) के अलावा जीनोम टेस्ट (Genome test) के भी आदेश दिए गए है. राज्य सरकार सीमांत इलाकों पर चौकन्नी है और ग्रामीण और शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है.

पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 6,822 नए मामले (6,822 new cases of corona virus in the last 24 hours)

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,822 नए मामले सामने आए है और 200 लोगों की वायरस की वजह से मौत हुई है.

Delta Variant से 6 गुना ताकतवर है Omicron Variant, ‘इन’ लक्षणों को भूल कर भी ना करें नजरअंदाज

See also  CBSE 10th Exam Results: दहावीचा निकाल जाहीर, कधी आणि कसे मिळेल मार्कशीट?

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites