मुंबई l Mumbai :
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Bollywood Actor Vicky Kaushal) और मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Bollywood Actress Katrina Kaif) की शादी (Vicky Kaushal and Katrina Kaif Wedding) की रस्में आज मंगलवार (07 दिसंबर) से शुरू हो जाएंगी. इस भव्य-दिव्य शादी में केवल 120 मेहमानों को ही न्यौता दिया गया है. कैटरीना और विक्की इसी होटल में 9 दिसंबर (गुरुवार) को सात फेरे लेंगे.
कल (सोमवार) रात कैटरीना और विक्की पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के चौथ का बरवाड़ा कस्बे में पहुंचे है. इसी कस्बे में वेडिंग प्लेस सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा (Six Senses Fort Barwara) है. जयपुर (Jaipur) से सड़क मार्ग द्वारा तीन लग्जरी कारों में कैटरीना-विक्की अपने परिवार के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रात को ठीक 11:10 बजे पर सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल (Six Senses Barwara Fort Hotel) पर पहुंचे.
होटल मैनेजमेंट ने विक्की कौशल-कैटरीना (Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding Destination) के साथ-साथ उनके परिवार का भव्य रुप से स्वागत किया गया. जैसे ही कैट-विक्की होटल पहुंचे, वैसे ही भव्य आतिशबाजी के साथ उनका ग्रैंड वेलकम किया गया साथही सभी को फूल मालाएं पहनाकर तथा तिलक लगाकर उनका स्वागत सत्कार किया गया. अब आज से उनके मेहमान भी वेडिंग प्लेस पर आना शुरू करेंगे.
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ शादी समारोह में शिरकत करते हुए 7 दिसंबर (मंगलवार) से लेकर 9 दिसंबर (गुरुवार) के बीच परिणय सूत्र में बंधेगी. सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में राजशाही ठाट बाठ के बीच कैटरीना-विक्की की शागी होगी. दोनों की शादी रजवाड़ी (Rajwadi) रीति-रिवाजों के तहत होगी. कैटरीना-विक्की के संग फेरे चारों ओर कांच से सुसज्जित मंडप में लेगी.
look at where you came from, look at you now 🧿@FilmCompanion @vickykaushal09 pic.twitter.com/6l2BuAavQ4
— YouTube India (@YouTubeIndia) December 6, 2021
