अगर आप भी करते है ‘ये’ काम तो कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा ‘ओमिक्रॉन’, स्टडी में दावा 225 गुना कम हो जाता है खतरा

Share on Social Sites

न्यूयॉर्क l New York :

कोरोना वायरस (Corona Virus) से सुरक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) से ज्यादा बड़ी भूमिका मास्क निभा सकता है. इस बात की जानकारी हाल ही में प्रकाशित हुए एक स्टडी में मिली है. रिसर्चकर्ताओं ने पाया है कि, केवल तीन मीटर दूरी (Three Meter Distance) की तुलना में चेहरे पर कवर (Face Cover) का इस्तेमाल करने से जोखिम 225 गुना कम हो सकता है.

कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से ही एक्सपर्ट्स मास्क (Face Mask) की अहमियत समझा रहे है. नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) से बचाव में भी एक्सपर्ट्स ने हाथों की सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) के साथ मास्क के उपयोग की बात कही है.

Omicron Variant Updates : महाराष्ट्र के ‘इस’ इलाके में विदेश से लौटे 100 से ज्यादा यात्री गायब, देश में ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या बढ़कर हुई ‘इतनी’

ताजा रिसर्च में जर्मनी (Germany) और अमेरिका (America) के जानकारों ने पाया है कि, चेहरे को कवर करने से ज्यादा सुरक्षा मिलती है. यह पाया गया है कि, अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के पास 3 मीटर की दूरी पर भी 5 मिनट के लिए खड़े है और दोनों ने मास्क नहीं पहना है, तो कोविड-19 (Covid-19) का शिकार होने की आशंका 90 फीसदी हो जाती है.

वहीं, अगर किसी ने सर्जिकल मास्क (Surgical Mask) पहना है, तो यह समय 90 मिनट हो जाता है. अगर दोनों ने मेडिकल ग्रेड एफएफपी2 मास्क (Medical Grade FFP2 Mask) पहना है और दूरी पर खड़े हुए है, तो एक घंटे के बाद वायरस फैलने का जोखिम 0.4 फीसदी हो जाता है.

See also  Maharashtra : तेज हुई सियासी हलचलें, 105 नगर पंचायतों में 21 दिसंबर को होगा मतदान

गोटिंगेन और कॉर्नेल विश्वविद्यालय (Gottingen and Cornell University) के जानकारों का कहना है कि, स्टडी से मिली जानकारी ‘सोशल डिस्टेंसिंग को कम उपयोगी बनाती है.’ एक बड़ी समीक्षा में पाया गया था कि, मास्क का व्यापक इस्तेमाल (Widespread use of Masks) संक्रमण की दर को 50 फीसदी कम कर सकता है.

यह अकेले सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) से मिलने वाली सुरक्षा से दोगुना है. पीएनएएस जर्नल (PNAS Journal) में प्रकाशित पेपर्स में रेस्पिरेटरी पार्टिकल्स (Respiratory Particles) या कणों की मात्रा और आकार को नापा गया था. इसके बाद जोखिम का पता करने के लिए नतीजों की गणित के मॉडल के जरिए गणना की गई.

Delta Variant से 6 गुना ताकतवर है Omicron Variant, ‘इन’ लक्षणों को भूल कर भी ना करें नजरअंदाज

स्टडी से पता चला है कि, केवल सोशल डिस्टेंसिंग करने से बेहतर मास्क है. वहीं, कोरोना से संक्रमित होने का जोखिम मास्क कितना टाइट और मजबूत होने पर निर्भर करता है. अगर संक्रमित और स्वस्थ व्यक्ति अच्छी फिटिंग वाले एफएफपी2 मास्क (Medical Grade FFP2 Mask) पहनते है, तो 1.5 मीटर की दूरी पर भी 20 मिनट के बाद जोखिम प्रति 1000 में से एक होगा.

अगर दोनों ढीले मेडिकल मास्क पहने हुए है, तो जोखिम 4 प्रतिशत बढ़ जाएगा. दोनों ने अच्छी फिटिंग वाले सर्जिकल मास्क (Surgical Mask) पहने है, तो 20 मिनट के बाद सबसे ज्यादा जोखिम 10 में से एक होगा. वहीं, ढीले सर्जिकल मास्क में जोखिम 30 फीसदी हो सकता है.

See also  घुसपैठियों की अब खैर नहीं, गृह मंत्रालय ने 'इन' तीन राज्यों में BSF का बढ़ाया दायरा, सर्च ऑपरेशन की मिली और ताकत

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites