नासिक l Nashik :
8 लाख रुपये रिश्वत (Bribe) मामले की मुख्य आरोपी शिक्षा अधिकारी डॉ. वैशाली झनकर-वीर (Corrupted Education Officer Dr. Vaishali Jhankar-Veer) को आखिरकार जेल भेज दिया गया है। उन्हें सीने में दर्द का हवाला देकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन रात में उन्हें जेल भेज दिया गया।
नासिक जिला परिषद (Zilla Parishad Nashik) शिक्षा अधिकारी डॉ. वैशाली झनकर-वीर को एक शिक्षण संस्थान को सरकारी अनुदान स्वीकृत करने के लिए 8 लाख रुपये की रिश्वत लेते समय मंगलवार (10 अगस्त) को पकड़ा गया था।
इससे पहले डॉ. वैशाली झनकर-वीर 4 दिन की पुलिस हिरासत में थी l जिसमें से 2 दिन के लिए उन्हें अस्पताल में रखा गया था।
बाद में बुधवार (18 अगस्त) को उनकी अंतरिम जमानत अर्जी खारिज कर डॉ. वैशाली झनकर-वीर को जेल भेजने का आदेश मिला, इसलिए बुधवार को उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले के दो आरोपी वाहन चालक ज्ञानेश्वर येवले और प्राथमिक शिक्षक पंकज दशपुते को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
