मुंबई l Mumbai :
कोरोना वायरस (Corona virus) का कहर देश में धीरे-धीरे कम हो गया है. इसी के साथ इंडियन रेलवे (Indian Railway) ने कई पाबंदियों (Restrictions) को भी हटाना शुरू कर दिया है.
अब सेंट्रल रेलवे (Central Railway) ने प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत (Plateform Ticket Price) घटाने का फैसला किया है. अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को स्टेशन (Station) पर छोड़ने आने वाले लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी.
हाल ही में इंडियन रेलवे (Indian Railway) ने सभी स्पेशल ट्रेनों (Special Trains) को रोककर पहले की तरह सामान्य रूप से ऑपरेशनल (Operational) करने का फैसला किया था.
प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत हुई कम (Platform ticket price reduced)
सेंट्रल रेलवे ने ऐलान किया है कि, प्लेटफॉर्म टिकट अब फिर से 50 रुपये की जगह 10 रुपये में मिलेगा. आदेश के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus (CSMT), दादर (Dadar), एलएलटी (LLT), थाणे (Thane), कल्याण (Kalyan) और पनवेल (Panvel) स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट (Plateform Ticket) अब 10 रुपये में मिलेगा.

