मुंबई l Mumbai :
बहुप्रतीक्षित बजी न्यू स्टेट (PUBG New State) आखिरकार भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हो गया है. यह लोकप्रिय गेम आज गुरुवार (11 नवंबर) को सुबह 9:30 AM पर रिलीज़ होने वाला था, लेकिन क्राफ्टन ने इसे Android यूजर्स के लिए पहले ही रोल कर दिया है.
पबजी न्यू स्टेट डाउनलोड लिंक गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. (Pubg New State Download Link is available on Google Play Store) हालांकि, गेम को अभी आईओएस यूजर्स (iOS users) के लिए रिलीज नहीं किया गया है. आइए आपको देते है. PUBG न्यू स्टेट एंड्रॉयड लिंक, गेमप्ले डिटेल्स और बहुत कुछ.
पबजी न्यू स्टेट डाउनलोड लिंक (PUBG New State Download Link)
आप अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर Google Play Store पर जा सकते है और PUBG न्यू स्टेट खेलना शुरू कर सकते है. सीधे Play Store पेज पर ले जाने के लिए आप इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते है.
पबजी न्यू स्टेट गेम की सिस्टम आवश्यकताएं (System requirements of PUBG New State game)
PUBG न्यू स्टेट को डाउनलोड करने के लिए एंड्रॉयड यूजर्स के पास कम से कम 2GB रैम और एंड्रॉयड 6.0 या उससे ऊपर वाले ओएस (Android 6.0 or above Operating System (OS) वाले फोन की आवश्यकता होगी.
IOS उपयोगकर्ताओं के लिए, न्यूनतम सिस्टम आवश्यकता iOS 13 या उसके बाद वाले iPhone या iPad की है। इस गेम का Android वैरिएंट 1.4GB का है जबकि iOS वैरिएंट 1.5GB का है.
नया गेम साल 2051 में एक डायस्टोपियन फ्यूचर (Dystopian Future) में सेट किया गया है. गेम में 8×8 किमी के पैमाने पर एक नया नक्शा बनाया जाएगा. नए नक्शे को ट्रोई नाम दिया गया है और इसमें 10 प्रमुख क्षेत्र होंगे जहां सबसे अधिक शोडाउन होने की उम्मीद है.
Hello Survivors!
We've prepared a whole list of events and some sweet loot to get you started in the Battlegrounds.
Don't forget to check them out!https://t.co/GxvjHJn4tv pic.twitter.com/syRqp1kxBG— NEW STATE MOBILE (@NEWSTATEMOBILE) November 11, 2021
