हालत बद से बदतर, सैन्य अस्पताल के पास भीषण धमाके, 19 की मौत, 50 घायल

हालत बद से बदतर, सैन्य अस्पताल के पास भीषण धमाके, 19 की मौत, 50 घायल l Deadly blast near Military Hospital in Kabul Afganistan
हालत बद से बदतर, सैन्य अस्पताल के पास भीषण धमाके, 19 की मौत, 50 घायल l Deadly blast near Military Hospital in Kabul Afganistan
Share on Social Sites

अफगानिस्तान l Afghanistan :

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के सरदार मोहम्मद दाउद खान मिलिट्री हॉस्पिटल में हुए अटैक में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है. (So far 19 people have died in the attack on the Sardar Mohammad Dawood Khan Military Hospital in Kabul, the capital of Afghanistan) रिपोर्ट मुताबिक 50 से अधिक लोग घायल है.

तालिबान के उप प्रवक्ता बिलाल करीमी (Taliban’s deputy Spokesman Bilal Karimi) ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है कि, क्षेत्र में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है, हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

हालांकि इससे पहले, आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खोस्ती (Interior Ministry spokesman Saeed Khosti) ने कहा था कि, विस्फोटों में हताहत हुए थे, लेकिन मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की थी.

अभी तक किसी ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है हालांकि, इस हमले के पीछे भी इस्लामिक स्टेट ऑफ खोरासन (Islamic State of Khorasan) का हाथ बताया जा रहा है. सरकारी बख्तर समाचार एजेंसी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि, इस्लामिक स्टेट (Islamic State) के कई लड़ाके अस्पताल में दाखिल हुए और सुरक्षा बलों से भिड़ गए थे.

अगस्त में काबुल पर तालिबान के कब्जा के बाद से ही अफगानिस्तान (Afghanistan) में लगातार बम धमाके हुए है. इन धमाकों में अब तक 250 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 400 लोग घायल हुए है.

See also  दिल दहला देने वाली वारदात; 2500 रुपये की खातिर बेटे ने किया पिता का मर्डर

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites