एक्ट्रेस Divya Bharti के पिता का हुआ निधन, Sajid Nadiadwala थे आखिरी सांस तक साथ

एक्ट्रेस Divya Bharti के पिता का हुआ निधन, Sajid Nadiadwala थे आखिरी सांस तक साथ l Bollywood Actress Divya Bharti's father Om Prakash Bharti passed away
एक्ट्रेस Divya Bharti के पिता का हुआ निधन, Sajid Nadiadwala थे आखिरी सांस तक साथ l Bollywood Actress Divya Bharti's father Om Prakash Bharti passed away
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती (late actress Divya Bharti) के पिता ओम प्रकाश भारती (Om Prakash Bharti) का निधन हो गया है. ओम प्रकाश भारती का निधन 30 अक्टूबर (शनिवार) को हुआ था, लेकिन अब ये खबर सामने आई है.

एक रिपोर्ट के अनुसार, दिव्या भारती के पूर्व पति और फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला (Divya Bharti’s Ex-husband and Filmmaker Sajid Nadiadwala) ने एक्ट्रेस के माता-पिता का बिल्कुल वैसे ही ध्यान रखा, जैसा वह अपने माता-पिता का रखते है. बताया जा रहा है कि, ओम प्रकाश भारती की आखिरी सांस तक साजिद उनके साथ थे.

इतना ही नहीं, दिव्या भारती के पिता के निधन के बाद साजिद उनकी मां का भी पूरी तरह से खयाल रख रहे है. रिपोर्ट के अनुसार, साजिद, दिव्या के पिता के साथ ही थे, जब उनका निधन हुआ. अगले दिन जब अंतिम संस्कार हुआ तब भी साजिद वहां मौजूद थे.

साजिद के लिए दिव्या के पिता ओम प्रकाश भारती उनके पिता की तरह ही थे. वह दिव्या के माता-पिता को मॉम और डैड कहकर बुलाते थे. दिव्या भारती और उनके पिता ओम प्रकाश भारती दोनों ही इस दुनिया में नहीं रहे है, तो अब साजिद ही एक्ट्रेस की मां की एक बेटे के रूप में देखभाल करेंगे.

See also  T20 World Cup Pakistan Vs Australia : शिया हैं इसलिए हसन ने छोड़ा कैच, 'हिंदुस्‍तानी बिवी' को गंदी गालियां, पाक में हसन अली के लिए नफरत‍ की सारी हदें पार

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites