India Vs Pakistan LIVE : भारत की पहले ही मैच में शर्मनाक हार, पाकिस्तान ने 10 विकेट से किया चारों खाने चित

India Vs Pakistan LIVE : भारत की पहले ही मैच में शर्मनाक हार, पाकिस्तान ने 10 विकेट से किया चारों खाने चित
India Vs Pakistan LIVE : भारत की पहले ही मैच में शर्मनाक हार, पाकिस्तान ने 10 विकेट से किया चारों खाने चित
Share on Social Sites

नई दिल्ली l New Delhi :

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के अपने पहले ही मैच में टीम इंडिया (Team India) को सबसे बड़ी दुश्मन पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में ना तो भारत (India) का कोई गेंदबाज ही काम कर सका और ना विराट कोहली (Virat Kohli) के अलावा कोई बल्लेबाज.

इसी के साथ भारत के टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) अभियान की शुरुआत बेहद ही खराब हुई. अब टीम इंडिया (Team India) को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए अगले मैच में न्यूजीलैंड (New Zealand) के हराना बहुत जरूरी है.

ओपनरों ने बिगाड़ी भारत की लय (Openers spoiled India’s rhythm)

पाकिस्तान (Pakistan) के ओपनरों ने इस मैच में भारत के गेंदबाजों की लय बिगाड़ कर रख दी. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Pakistan captain Babar Azam) और मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर भारत को एकतरफा अंदाज में मात दी. बाबर ने इस मैच में नाबाद 68 रन बनाए. वहीं उनके साथी रिजवान के बल्ले से ताबड़तोड़ 79 रन निकले. टीम इंडिया का कोई भी गेंदबाज इन दोनों बल्लेबाजों के सामने फीका ही दिखा.

नहीं थम रहा जश्न, भारत पर जीत के बाद पाकिस्तान में नंगा नाच, हवाई फायरिंग में 12 लोगों को लगी गोली

बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन (Poor performance of batsmen)

भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 152 रनों का टारगेट रखा है. इस मैच में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आउट होकर वापस लौट गए. इतना ही नहीं इसके बाद केएल राहुल (KL Rahul) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भी बिना कुछ खास करे आउट हो गए. लेकिन इसके बाद कप्तान कोहली (Captain Kohli) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने भारत की पारी को आगे बढ़ाया. पंत ने इस मैच में 39 रनों की पारी खेली.

5-1 हुआ रिकॉर्ड (5-1 record)

पाकिस्तान (Pakistan) भारत (India) को आजतक टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) मैचों में नहीं हरा पाया था. लेकिन इस मैच में उन्होंने शानदार वापसी की और सभी रिकॉर्ड्स के ऊपर एक रोक लगा दी. ये 6 टी20 मैचों में पाकिस्तान की पहली जीत थी. अब दोनों टीमों के बीच का रिकॉर्ड 5-1 का हो गया है. वहीं वनडे मैचों में अभी भी भारत 7-0 से काफी आगे है. आजतक धोनी (Dhoni) की कप्तानी में भारत कभी पाकिस्तान से नहीं हारा है, लेकिन कोहली की कप्तानी में ये रिकॉर्ड भी आज बन गया.

गेंदबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन (Shameful performance by bowlers)

इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया. भारत के किसी भी गेंदबाज ने एक भी विकेट नहीं लिया, इसके अलावा सभी गेंदबाजों ने जमकर रन पिटवाए. तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 9 की औसत से रन लुटाए. वहीं रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakraborty) ने भी कुछ खास नहीं किया. इस खराब प्रदर्शन से एक बात तो तय है कि अगले मैच में बड़े-बड़े खिलाड़ियों का बाहर बैठना तय है.

See also  Shocking! कोरोना के दोनों टीके ले चुके MNS राज ठाकरे हुए पॉजिटिव, लीलावती अस्‍पताल में भर्ती

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites