Suicide Attack in Kabul Airport : काबुल एयरपोर्ट के पास बड़ा आत्‍मघाती हमला, विमान पर फायरिंग, 13 से ज्यादा लोगों की मौत

अफगानिस्तान के काबुल एअरपोर्ट के गेट के पास बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें 13 लोगों के मरने की जानकारी है।
Share on Social Sites

काबुल l Kabul :

काबुल एयरपोर्ट के गेट (Explosion ar kabul airport gate) के पास गुरुवार (26 अगस्त) शाम एक बड़ा आत्‍मघाती हमला हुआ है. इस हमले में कई लोग हताहत हुए हैं. अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने इसकी पुष्टि कर दी है.

इससे पहले काबुल एयरपोर्ट को लेकर अमेरिका, ऑस्‍ट्रेलिया और ब्रिटेन ने जो आशंका जताई थी वह सच साबित हुई है. काबुल एयरपोर्ट के गेट के पास धमाका हुआ है.

इस हमले पर पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि काबुल एयरपोर्ट के बाहर धमाका हुआ है. इस धमाकेमें 13 से ज्यादा लोगोंके मारे जाने की ख़बर है

गेट पर धमाके के बाद वहां भारी अफरा-तफरी मच गई। लोग बचने के लिए इधर से उधर भागने लगे। बीते दिनों अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने काबुल एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला होने की आशंका जताई थी। जिसके बाद इन देशों ने अपने नागरिकों को हवाई अड्डे पर नहीं जाने की हिदायत दी थी।

Maharashtra : ‘गांजे की खेती’ करना चाहता है सोलापुर का किसान, पुलिस ने कही ‘ये’ बात

इटली के विमान पर चली गोली

इसके पहले जहां इटली के एक विमान पर गोली चलाई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, विमान में करीब 100 यात्री सवार थे। जो सभी अफगानी नागरिक (Afghan citizens) थे। यह फायरिंग तब हुई जब प्लेन रनवे से उड़ा ही था। हालांकि, इस गोलाबारी में प्लेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार, काबुल से रोम जाने वाला इटली का व्यापारिक जहाज जैसे ही हवाई पट्टी से उड़, तभी उसपर गोलियां चलाई गई। वहीं विमान में सवार एक इटालियन पत्रकार ने समाचार टीवी स्काई टीजी 24 से बात करते हुए कहा, “जैसे ही विमान उड़ा ऊपर फायरिंग शुरू हो गई. प्लेन में करीब 100 से ज्यादा अफगानी नागरिक सवार थे।”

See also  क्या आपको पता है? Afganistan से हटने वाला अंतिम 'अमेरिकी सैनिक' कौन है?

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites