Shocking! कोरोना के दोनों टीके ले चुके MNS राज ठाकरे हुए पॉजिटिव, लीलावती अस्‍पताल में भर्ती

Shocking! कोरोना के दोनों टीके ले चुके MNS राज ठाकरे हुए पॉजिटिव, लीलावती अस्‍पताल में भर्ती l MNS Raj Thackeray found Corona Positive Mumbai
Shocking! कोरोना के दोनों टीके ले चुके MNS राज ठाकरे हुए पॉजिटिव, लीलावती अस्‍पताल में भर्ती l MNS Raj Thackeray found Corona Positive Mumbai
Share on Social Sites

मुंबई l Mumbai :

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena (MNS) अध्यक्ष राज ठाकरे (President Raj Thackeray) और उनकी मां कुंदा ठाकरे (Kunda Thackeray) जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है. (MNS Raj Thackeray found Corona Positive)

Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) के एक अधिकारी ने बताया कि, दोनों को हल्के लक्षण है. उन्हें दादर (Dadar) स्थित उनके घर में आइसोलेशन में रहने को कहा गया है. निगम के अधिकारियों का कहना है कि, राज ठाकरे और उनकी मां ने कोरोना की दोनों वैक्सीन ले रखी है.

ठाकरे के एक वरिष्ठ सहयोगी ने उनके संक्रमित होने की पुष्टि की है. ठाकरे ने हाल में नासिक (Nashik), पुणे (Pune) और ठाणे (Thane) का दौरा किया था. अगले साल होने वाले निकाय चुनाव से पहले मुंबई में पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी.

ध्यान रहे कि, राज ठाकरे (Raj Thackeray) मास्क न पहनने को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहे है. उन्होंने सार्वजनिक तौर पर भी कहा था कि, मास्क में उनका यकीन नहीं है. इसे लेकर उनकी कई लोगों ने आलोचना भी की थी.

उधर, राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए है. 23 अक्टूबर (शनिवार) को उनकी मुंबई के भांडुप (Bhandup, Mumbai) में रैली थी, लेकिन यह रैली रद्द कर दी गई है. राज ठाकरे का एक बार फिर पुणे दौरा होने वाला था.

इस दौरे की तारीख भी आगे खिसका दी गई है. यह दौरा तबीयत खराब होने की वजह से आगे खिसकाया गया था. अब उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई है. मुंबई में भी एमएनएस (MNS) नए कार्यकर्ताओं की भर्ती की मुहिम चला रही थी. राज ठाकरे के कोरोना संक्रमित होने की वजह से सारे कार्यक्रम स्थगित हो गए है.

नए मामलों में कमी पर मौत का आंकड़ा बढ़ा (Death toll increased due to reduction in new cases)

देश में एक दिन में कोरोना (Corona) के 16,326 नए केस ही मिले है, लेकिन मौतों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है. पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के चलते 666 लोगों के मरने की खबर है. हालांकि, नए केसों का आंकड़ा कम होने की वजह से थोड़ी राहत जरूर है.

मौतों का आंकड़ा बढ़ने की वजह केरल की ओर से दिया गया बैकलॉग एक बड़ी वजह है. केरल ने मौत के आंकड़े को रिवाइज करते हुए शुक्रवार (22 अक्टूबर) को 563 मौतों के बैकलॉग की जानकारी दी थी. इसी के चलते यह आंकड़ा बढ़ते हुए 666 हो गया, जबकि दिन भर का वास्तविक आंकड़ा 103 का ही है.

इस दौरान 17,677 लोग रिकवर हुए है. इस तरह एक्टिव केसों में भी 1 हजार से ज्यादा की कमी देखने को मिली है. फिलहाल रिकवरी रेट (Recovery Rate) 98.16% का हो गया है, जबकि एक्टिव केसों की संख्या की बात करें तो अब यह आंकड़ा 1,73,728 है.

See also  नाशिकचा गड जिंकण्यासाठी पुन्हा 'संकटमोचक '... रावल यांची गच्छंती

आपण ह्या बातम्या वाचल्यात का?


Share on Social Sites