मुंबई l Mumbai :
वनप्लस कंपनी ने OnePlus 9 सीरीज (OnePlus 9 Series) के तहत अपना स्मार्टफोन OnePlus 9RT को लॉन्च कर दिया है. (OnePlus company has launched its smartphone OnePlus 9RT under the OnePlus 9 series) यह फोन OnePlus 9R का अपग्रेडेड वर्जन है.
OnePlus 9RT में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिस्प्ले (AMOLED display) दी गई है. इस फोन के अलावा कंपनी ने OnePlus Buds Z2 को भी भारत में पेश किया है जिसमें एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (Active Noise Cancellation (ANC) का सपोर्ट दिया गया है और इसमें 11mm का ड्राइवर है.
OnePlus 9RT और OnePlus Buds Z2 की कीमत (Price of OnePlus 9RT and OnePlus Buds Z2)
OnePlus 9RT की शुरुआती कीमत 3,299 चीनी युआन यानी करीब 38,600 रुपये है. इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी.
वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,499 चीनी युआन यानी करीब 40,900 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,799 चीनी युआन यानी करीब 44,400 रुपये है.
OnePlus 9RT की बिक्री चीन में 19 अक्तूबर से होगी. हालाँकि, भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. OnePlus Buds Z2 की कीमत 499 चीनी युआन (Chinese Yuan) यानी करीब 5,800 रुपये रखी गई है.
Hero Electric इस दिवाली बिलकुल ‘फ्री’ में दे रही Electric Scooter, जानें क्या है खास ऑफर
